Ayushman Card का लेकर आया बड़ा अपडेट, कार्ड धारक फटाफट देख लें ये जरूरी जानकारी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Ayushman Card का लेकर आया बड़ा अपडेट, कार्ड धारक फटाफट देख लें ये जरूरी जानकारी

Ayushman Card:देश में जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

प्रदान कराने के लिए केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाए जा रही है।

- Advertisement -
- Advertisement -

उन्ही में से एक है, आयुष्मान भारत योजना। बता दें कि आयुष्मान भारत योजना

विश्व की सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम है जिसके तहत निम्न आय वर्ग और

मिडिल क्लास लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज का लाभ मिल रहा है।

वहीं, अब इस योजना को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

अफसरों को निर्देश दिए हैं कि उनकी जरूरतों पर तुरंत सक्रियता दिखाएं।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंदिर में

जनता दर्शन कार्यक्रम में 300 से ज्यादा लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

यह भी पढ़े :Aayusman card:बुजुर्गों का प्राथमिकता के आधार पर बनेंगे आयुष्मान कार्ड

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को साफ तौर पर कहा कि सभी पात्र लोगों को

Ayushman Card दिलाएं और सभी को इलाज की सबसे बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।

जनता दर्शन कार्यक्रम में सीएम योगी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि

जिन लोगों के पास Ayushman Card नहीं है, उनके इलाज के खर्च का आकलन तैयार कर सरकार को

उपलब्ध करायें, ताकि बड़े और अच्छे अस्पतालों में उनके इलाज की व्यवस्था की जा सके।

जनता दर्शन कार्यक्रम में सीएम ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं को

समय पर और संतोषजनक ढंग से गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने का भी निर्देश दिया

और कहा कि हर जरूरतमंद को इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मदद दी जाएगी।

वहीं, जनता दर्शन में पुलिस और राजस्व से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने

कहा कि अधिकारी जिले स्तर पर ही लोगों की समस्या का समाधान करें ताकि लोगों को परेशान न होना पड़े।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related