‘विवाह’ की शूटिंग के दौरान पगड़ी नहीं पहनना चाहते थे shahid kapoor, हो गए थे नाराज

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

‘विवाह’ की शूटिंग के दौरान पगड़ी नहीं पहनना चाहते थे shahid kapoor, हो गए थे नाराज

शाहिद कपूर (shahid kapoor) और अमृत राव स्टारर फिल्म विवाह को दर्शकों ने बहुत पसंद किया।

आज भी यह फिल्म टीवी पर बार-बार देखी जाती है। विवाह में अरेंज मैरिज को बेहद खूबसूरती के साथ दिखाया गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

इसके सभी गाने सुपरहिट रहे। फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था।

हाल ही में सूरज बड़जात्या ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग के वक्त शाहिद कपूर को अरेंज

मैरिज के बारे में समझ नहीं थी। बाद में जब उन्होंने मीरा राजपूत से शादी की तो उसी रास्ते पर चले।

कैजुअल में तैयार हो गए थे शाहिद कपूर(shahid kapoor)

सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई रिलीज होने वाली है। पिंकविला से बात करते हुए उन्होंने कहा,

‘मैं हमेशा उसे चिढ़ाता हूं क्योंकि वह विवाह में दिखाए गए अरेंज मैरिज के बारे में कुछ भी जानता था।

मतलब मुझे अभी भी याद है कि एक सीन है जिसके अंदर वह लड़की से मिलने आता है।

मैंने कुछ और कपड़े बोले थे तो वो कोट, जींस में आ गया। तब मैंने कहा, शाहिद वो कपड़े कहां हैं

जो तुम्हें पहनने हैं। तुम एक लड़की को देखने जा रहे हो। उसने कहा, मुझे कैजुअल में जाना अच्छा लगा।

मैंने कहा, कैजुअल ठीक है पर कुछ तो तैयार होते हैं। उसने कहा, न

हीं सूरज मैं अपनी शादी में ऐसे ही जाऊंगा। मैंने कहा, चलो ठीक है।‘

पगड़ी पहनने को लेकर हो गए थे नाराज

सूरज बताते हैं कि शादी के सीन में शाहिद पगड़ी नहीं पहनना चाहते थे।

एक वक्त पर तो वह नाराज भी हो गए थे। सूरज कहते हैं, ‘फिर शादी हो रही है

उसके क्लाइमेक्स में, उसने कहा मैं पगड़ी क्यों पहनूं? मैंने कहा

पहननी पड़ेगी। ऐसे रूठ गया। फिर अपनी शादी में वही सब किया उसने।‘

बता दें कि 2006 में फिल्म विवाह रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहिद कपूर(shahid kapoor)

अमृता राव, आलोक नाथ, अनुपम खेर, समीर सोनी और सीमा बिस्वास हैं।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...