youtube studio: इस पति पत्नी ने गुजराती-वागड़ी गानों से मचाई धूम, घर को बना रखा है यूट्यूब स्टूडियो

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

youtube studio: इस पति पत्नी ने गुजराती-वागड़ी गानों से मचाई धूम, घर को बना रखा है यूट्यूब स्टूडियो

youtube studio: आदिवासी बहुल डूंगरपुर गुजरात से सटा हुआ जिला है.

ऐसे में गुजराती गानों और भजनों का प्रचलन यहां ज्यादा है.कुछ समय से डूंगरपुर से कई प्रतिभा निकलकर

- Advertisement -
- Advertisement -

आगे आ रही है.जो कि गुजराती और वागड़ी भाषा का मिक्सर कर गाने बना रही है.

इन्हें सोशल मीडिया पर भी काफ़ी लोकप्रियता हासिल हो रही है. उन्हीं प्रतिभा में से एक है

डूंगरपुर के पति – पत्नी जो गाने बनाकर यूट्यूब पर डाल रहे है और लोकप्रियता हासिल कर रहे है.

बचपन से थी सिंगिंग में रुचि

डूंगरपुर शहर से सटे बिलड़ी गांव के रहने वाले लोकेश रावल और वसंती रावल दोनों को बचपन से गाने में रुचि थी.

बचपन के शौक शादी के बाद पति – पत्नी पूरा कर रहे है. लोकेश वाहनों के मैकेनिक है.

वहीं, वसंती घर गृहस्थी संभालती है. दोनों अभी तक माताजी के भजन,

आदिवासी गाने और डूंगरपुर पर कई सारे गाने गा चुके हैं. गाने बनाने के लिए डॉयरेक्टर,

प्रोड्यूसर, गीतकार, कल्चर कास्ट्यूम डिजाइनर, मेकअप आर्टिस्ट,

कोरियोग्राफर से लेकर कैमरामेन तक सारे काम दोनों पति पत्नी मिलकर करते है.

घर में बना दिया youtube studio

लोकेश ने अपने घर के अंदर पूरा स्टूडियो बना रखा है. जहां उन्हें एडिटिंग, माईक, ऑडियो मिक्सर और तमाम तरीके के

बंदोबस्त कर रखे है. यूट्यूब पर लोकेश रावल 03 के नाम का चैनल बना रखा है

जिसमें उन्हें 18 वीडियो अपलोड कर रखे है. लोकेश बताते है किपहले यहां पर ज्यादातर बॉलीवुड और गुजराती गाने

सुने जाते थे. लेकिन, इन 5 सालों में स्थानीय गानों की काफ़ी लोकप्रियता बढ़ीहै और स्थानीय कलाकारों को भी मंच

मिलने लगा है. लोकेश और वसंती के आलावा भी कई और भी प्रतिभा है

जो की अपने हुनर के बदौलत अपने नाम का लोहा मनवा रहे हैं.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related