Weather department: दिवाली पर इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Weather department: दिवाली पर इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

Weather department: देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर से करवट लेने लगा है।

कई जगह ठंड की आहट होने लगी है। सुबह में ही अब तेज ठंडी हवाएं भी चलने लगी है।

- Advertisement -
- Advertisement -

वैसे तो हर ओर त्योहारों की धूम है, लेकिन कई राज्यों में बारिश मजा खराब कर सकती है।

मौसम विभाग (Weather department) के अनुसार धनतेरस, दिवाली और कालीपूजा के दिन कई राज्यों में

हल्की से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है।

दिल्ली और यूपी में गिरेगा तापमान

दिल्ली में दिवाली के बाद ठंड और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

राजधानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

वहीं, प्रदूषण बढ़ने से शनिवार को हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पहुंच सकती है।

हवा की गति कम व वातावरण में धूल कण के कारण प्रदूषण बढ़ने की है संभावना।

वहीं, यूपी में मौसम साफ रहने वाला है, हालांकि तापमान गिरने से यहां भी ठंड बढ़ेगी।

आज भी कई जगह होगी बारिश

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (Skymet Weather) के अनुसार आज भी महाराष्ट्र,

कर्नाटक में तेज बारिश जारी रहेगी। वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और जम्मू-कश्मीर,

उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार केरल,

तमिलनाडु, कर्नाटक के कई इलाकों में तो 25 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है।

Diwali पर यहां आएगी तेज बारिश

बंगाल की खाड़ी के ऊपर कई दिनों से बने दबाव के आज गहरे दबाव में बदलने की संभावना है।

इसके चलते 24 अक्टूबर यानी दिवाली के दिन चक्रवाती तूफान आ सकता है

और 25 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश के तट पर यह पहुंच जाएगा।

चक्रवाती तूफान के चलते कल से नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना और झारखंड

समेत कई तटीय राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।

पंजाब में बारिश, हिमाचल में हिमपात और बिहार में बढ़ेगी ठंड

पंजाब में शनिवार को ज्यादातर इलाकों में फिर से मौसम में बदलाव आएगा।

रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। कई स्थानों पर वर्षा के भी आसार हैं।

मौसम विभाग(Weather department) के अनुसार दीपावली पर भी वर्षा हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने की संभावना है।

प्रदेश के अधिकतर मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग(Weather department) ने प्रदेश में ठंड बढ़ने का अनुमान जताया है।

इसी के साथ बिहार में ठंड बढ़ने के आसार हैं, वहां के तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related