travel: फर्स्ट क्लास छोड़कर इकोनॉमी में ट्रैवल करते दिखे विकी कौशल-कटरीना कैफ, फैंस बोले- अरे ये क्या देख लिया

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

travel: फर्स्ट क्लास छोड़कर इकोनॉमी में ट्रैवल करते दिखे विकी कौशल-कटरीना कैफ, फैंस बोले- अरे ये क्या देख लिया

travel: विकी कौशल और कटरीना कैफ को कुछ दिनों पहले एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

इस दौरान दोनों ब्लैक कलर के कैजुअल आउटफिट में नजर आए थे।

- Advertisement -
- Advertisement -

एयरपोर्ट पर जाते हुए दोनों ने पैपराजी को देखकर खूब पोज दिए। अब दोनों का एक नया वीडियो सामने आया है

और इसमें दोनों इकोनॉमी क्लास में ट्रैवल (travel) करते दिख रहे हैं।

वीडियो में आप देखेंगे कि कटरीना जहां अपने फोन में बिजी नजर आ रही हैं। वहीं विकी विंडो के बाहर देख रहे हैं।

फैंस दोनों को इकोनॉमी क्लास में देखकर हैरान हैं हालांक वे दोनों की तारीफ भी कर रहे हैं।

वे कमेंट कर रहे हैं कि दोनों स्टार्स कितने डाउन टू अर्थ हैं। दोनों बिजनेस क्लास को छोड़कर

सिंपल ट्रैवल (travel) कर रहे हैं। फैन ने वीडियो शेयर कर लिखा, ‘सोचिए आप उसी फ्लाइट में ट्रैवल कर रहे हैं

जिसमें कटरीना कैफ हों।’ वैसे कुछ फैंस ने इस वीडियो को शेयर करने वाले फैन को गलत बताया है।

वे कमेंट कर रहे हैं कि उन्होंने दोनों एक्टर्स का ये वीडियो उनकी परमिशन के बिना बनाया है और ये गलत है।

क्रिसमस के लिए गए छुट्टियों पर

रिपोर्ट्स के मुताबिक विकी और कटरीना क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए यूरोप गए हैं।

वहां दोनों कटरीना के परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करेंगे।

बता दें कि शादी से पहले तक कटरीना इस त्यौहार को अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट करती हैं।लेकिन पिछले साल से वह

अपने परिवार और विकी के साथ इसे सेलिब्रेट करती हैं। शादी के बाद दोनों का साथ में दूसरा क्रिसमस है।

https://www.instagram.com/reel/CmQ6J6Buiah/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

पहली एनिवर्सरी

दिसंबर 9 को विकी और कटरीना ने पहाड़ों पर अपनी शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट की।

दोनों ने एक-दूसरे के लिए इस मौके पर एक-दूसरे के लिए रोमांटिक और स्पेशल पोस्ट किए थे।

दोनों अभी भी एक-दूसरे को लेकर इंटरव्यूज में खुलकर बात करते हैं और तारीफ करते हैं।

अभी हाल ही में एक इंटरव्यू में विकी ने अपनी मैरिड लाइफ को लेकर बात की थी और कहा था,

हमारी मैरिड लाइफ बेहद खूबसूरत है और यह मेरी जिंदगी का बेस्ट चैप्टर है।

ये बहुत ही अच्छी बात होती है जब आप अपने पार्टनर से पूरा कनेक्ट कर पाते हैं,

जो आपाको समझे और हमेशा आपके साथ रहे क्योंकि इससे ही एक इंसान शांत होता है

और वह हमेशा प्यार में रहता है। शादी की वजह से मेरा बेस्ट वर्जन बाहर आया है।

प्रोफेशनल लाइफ

विकी की कुछ दिनों पहले फिल्म गोविंदा मेरा नाम रिलीज हुई ओटीटी पर।

फिल्म में विकी के साथ भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी अहम किरदार में थे।

अब वह सैम बहादुर और सारा अली खान के साथ एक अनटाइटल फिल्म में नजर आएंगे।

वहीं कटरीना की बात करें तो वह लास्ट फिल्म फोन भूत में नजर आई थीं

जिसमें उनके साथ ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी थे। अब वह मैरी क्रिसमस और टाइगर 3 में नजर आएंगीछ।

मैरी क्रिसमस में वह विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगी। वहीं टाइगर 3 में सलमान खान के साथ।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related