Shweta Singh Kirti: सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने प्रधानमंत्री से किया आग्रह,45 महीने हो गए हैं और हमें अभी भी सीबीआई…
Shweta Singh Kirti: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है। श्वेता ने प्रधानमंत्री से सीबीआई जांच में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।
श्वेता ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि प्रधानमंत्री की भागीदारी से जांच में तेजी आ सकती है। उन्होंने कहा कि सुशांत के निधन को 45 महीने हो चुके हैं और वह अब तक अपने भाई की मौत के पीछे की सच्चाई के सामने आने का इंतजार कर रही हैं।
क्या बोलीं श्वेता?
https://www.instagram.com/reel/C4epnc8LF8_/?utm_source=ig_embed&ig_rid=8fb3bd6a-986e-453f-80e3-c52e5c11bf70&ig_mid=4BEAA90C-4B6E-4904-BEDE-81C699686390
श्वेता ने कहा, “नमस्ते! मैं श्वेता सिंह कीर्ति हूं। मैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन हूं। मैं यह संदेश हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए रिकॉर्ड कर रही हूं।
मैं आपका ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहती हूं। मेरे भाई के निधन को 45 महीने हो गए हैं और हमें अभी भी सीबीआई द्वारा की जा रही जांच के बारे में कोई अपडेट नहीं मिला है।
मैं अपने अनुरोध करना चाहती हूं कि आप इस मामले में हस्तक्षेप करें क्योंकि अभी भी बहुत सारे ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब हमें नहीं मिले हैं।”
प्रधानमंत्री से किया आग्रह
श्वेता ने आगे कहा, “आपका ध्यान वास्तव में हमें यह जानने में मदद करेगा कि सीबीआई अपनी जांच में कहां तक पहुंची है।
इससे हमें अपनी न्यायपालिका प्रणाली के भीतर विश्वास पैदा करने में मदद मिलेगी। इसके साथ, भाई के फैंस को भी शांति मिलेगी जो इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं कि 14 जून को क्या हुआ था। धन्यवाद।’
