‘Shaitaan’ को मिलेगी दमदार ओपनिंग? अब तक बिक चुकी हैं इतनी टिकटें
Shaitaan: अजय देवगन और आर माधवन स्टारर फिल्म ‘शैतान’ सिनेमाघरों में 8 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार था और इसका बज बनाने की कोशिश ‘बिग बॉस 17’ के ग्रांड फिनाले से जारी है।
फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है और टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म ‘बुक माय शो’ पर इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट साफ देखा जा सकता है।
अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में इस फिल्म को सबसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और तकरीबन 70 हजार लोगों ने इसमें अपना इंट्रेस्ट दिखाया है।
अब तक बिकी हैं ‘शैतान’ की इतनी टिकटें
फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो Sacnilk ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि सोमवार रात तक फिल्म की 22 हजार से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। क्योंकि फिल्म को सिर्फ हिंदी में रिलीज किया जा रहा है
तो ऐसे में प्रॉफिट मार्जिन थोड़ा कम रह सकता है, लेकिन बावजूद इसके कि फिल्म को सिर्फ हिंदी और 2D में रिलीज किया जा रहा है,
इसके बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करने की उम्मीद मानी जा रही है। फिल्म की रिलीज में अभी 4 दिन बाकी हैं और 51 लाख 98 हजार रुपये की टिकटें बिक चुकी हैं।
फिल्म का अभी तक की कुल एडवांस बुकिंग
फिल्म के प्रमोशन में भी मेकर्स पूरा जोर लगा रहे हैं। ट्रेड विशेषज्ञ तरण आदर्श ने X पर पोस्ट करके बताया कि मुंबई में कई जगहों पर 3D पोस्टर और डिजिटल एडवर्टाइजमेंट चलाए जा रहे हैं।
फिल्म में अजय देवगन जहां एक पिता का किरदार निभा रहे हैं वहीं आर. माधवन एक तांत्रिक के किरदार में नजर आएंगे। यह एक हॉरर थ्रिलर फिल्म होगी,
जिसकी कहानी को लेकर अभी बहुत ज्यादा क्लैरिटी मेकर्स ने नहीं दी है। लेकिन इतना साफ है कि यह रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्म अच्छी ओपनिंग पा सकती है।
