Ramayana: रणबीर कपूर-साई पल्लवी की रामायण में यश बनेंगे रावण

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Ramayana: रणबीर कपूर-साई पल्लवी की रामायण में यश बनेंगे रावण

Ramayana:फिल्ममेकर नितेश तिवारी ने अपने सिनेमाई करियर में

कई हिट फिल्में दी हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है। ऐसे में अब उनकी

- Advertisement -
- Advertisement -

अगली फिल्म रामायण को लेकर फैन्स में एक्साइटमेंट है। फिल्म में रणबीर कपूर,

साई पल्लवी और यश प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर

अभी तक कई अलग-अलग खबरें सामने आ चुकी हैं। ऐसे में अब कंफर्म हो गया है

कि यश, फिल्म में रावण का किरदार निभाएंगे और उसके लिए बेहद मोटी फीस भी लेंगे।

100 से 150 करोड़ होगी फीस

एचटी सिटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक रामायण में रावण बनने के लिए

यश को करीब 150 करोड़ रुपये फीस मिल रही है। एक सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में लिखा गया

,’फिल्म के लिए यश करीब 100 से 150 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं।

फीस इस बात पर भी निर्भर करेगी कि शूट कितने दिन का रहेगा।’

अभी तक यश के फिल्म में होने पर भी अलग अलग खबरें आ रही थीं लेकिन इस रिपोर्ट में इस पर भी मुहर लग गई है।

लुक्स और फिजीक पर यश की बातचीत

सूत्र ने कहा, ‘वो जानते हैं कि उनके पास केजीएफ का तीसरा पार्ट (जिस पर काम शुरू होगा) भी है,

लेकिन इसके बाद भी उन्होंने काम मैनेज करते हुए दोनों इंडस्ट्रीज के वक्त निकालने का तय किया है।’

बताया जा रहा है कि फिल्म में एक ओर जहां यश, रावण के किरदार में दिखेंगे

तो वहीं दूसरी ओर प्रभु राम के रोल में रणबीर कपूर और माता सीता के कैरेक्टर में

साई पल्लवी नजर आएंगी। वहीं एक और दूसरे सूत्र ने कहा, ‘फिल्म के लिए

यश का एक दम अलग लुक देखने को मिलेगा, जो केजीएफ से काफी हटकर होगा।

यश ने नितेश संग इस बारे में बात करना शुरू कर दी है कि कैसे-क्या लुक होगा, फिजीक होगा आदि।’

साई पल्लवी ने आलिया को किया रिप्लेस

जानकारी के मुताबिक फिल्म का शूट अगले साल फरवरी से शुरू हो जाएगा।

इसके साथ ही यश ने उनकी फिलीज पर भी काम करना शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले सुनने को मिल रहा था कि माता सीता के रोल में

आलिया भट्ट नजर आएंगी। लेकिन डेट्स इश्यू की वजह से ऐसा हो न पा रहा है,

जिसके बाद फिल्म में साई पल्लवी की एंट्री हुई है। वहीं खबरों के

मुताबिक सनी देओल फिल्म में हनुमान के रोल में दिख सकते हैं।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related