Raja Ji: खूब धूम मचा रहा है पवन सिंह का गाना राजा जी, आस्था सिंह संग दिखी एक्टर की रोमांटिक केमिस्ट्री

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Raja Ji: खूब धूम मचा रहा है पवन सिंह का गाना राजा जी, आस्था सिंह संग दिखी एक्टर की रोमांटिक केमिस्ट्री

Raja Ji: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार कहे जाने वाले और सिंगर पवन सिंह अपने दमदार अभिनय के साथ-साथ अपनी शानदार आवाज को लेकर भी फैंस के बीच छाए रहते हैं. पवन सिंह की अच्छी फैन फॉलोइंग हैं.

इतना ही नहीं, उनके फैंस देश में ही नहीं दुनिया भर में बसे हुए हैं, जो उनको बेहद पसंद करते हैं. पवन सिंह एक अच्छे एक्टर होने के साथ-साथ एक बेहतरीन सिंगर भी हैं.

- Advertisement -
- Advertisement -

उनके गाने आए दिन फैंस के बीच वायरल होते हैं और बेहद पसंद किए जाते हैं. इन दिनों उनका एक ऐसा ही गाना सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है.

गाने के वीडियो में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस आस्था सिंह नजर आ रही हैं. गाने के वीडियो में आस्था सिंह ग्रीन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

साथ ही वीडियो में दोनों की बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जो उनके फैंस को खूब पसंद किया जा रहा है.

पवन सिंह के गाने ने मचाई धूम

इतना ही वहीं, गाने के वीडियो पर काफी बड़ी संख्या में लाइक्स और कमेंट्स भी आ रहे हैं. इस गाने के वीडियो को आदिशक्ति फिल्म यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है.

इस गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने साथ मिलकर गाया है. इस गाने के लिरिक्स कुंदन प्रीत ने लिखे हैं, जबकि गाने को म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है.

गाने के वीडियो पर अब तक 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. साथ ही वीडियो के वीडियो पर कमेंट्स कर फैंस गाने की खूब तारीफें भी कर रहे हैं.

फैंस को खूब पसंद आ रहा गाना

पवन सिंह का ये गाना पिछले साल 2023 में रिलीज हुआ था. ये कोई पहला मौका नहीं है जब पवन सिंह के किसी गाने पर इतने व्यूज आए हों.

इससे पहले भी उनके गानों के वीडियो पर इससे भी ज्यादा व्यूज देखे जा सकते हैं. इसके अलावा पवन सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं

और अपने फैंस के साथ अपनी फिल्मों और गानों से जुड़ी जानकारी के साथ-साथ अपने खास पलों को भी शेयर करते हैं, जो उनके फैंस को खूब पसंद आता है. आने वाले दिनों में भी उनके कई गाने आने वाले हैं.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related