Raj Kundra: बायोपिक की बात सुनते ही शिल्पा शेट्टी ने पति को मारी थी चप्पल, राज कुंद्रा ने किया खुलासा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Raj Kundra: बायोपिक की बात सुनते ही शिल्पा शेट्टी ने पति को मारी थी चप्पल, राज कुंद्रा ने किया खुलासा

Raj Kundra: शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) भी

एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. उन्होंने अपनी बायोपिक यूटी69 (UT69) की अनाउंसमेंट कर दी है.

- Advertisement -
- Advertisement -

साथ ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर में दिखाया गया है

कि कैसे उनके जेल में दिन कटे थे और कितनी बुरी हाल हुई थी.

राज कुंद्रा ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर खुद से जुड़े कई किस्से शेयर किए साथ ही बताया कि जब

उन्होंने शिल्पा को एक्टिंग डेब्यू के बारे में बताया था तो उनका रिएक्शन कैसा था.

कम्प्यूटर जगत से खास बातचीत में राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी के रिएक्शन के बारे में बताया है.

उन्होंने कहा- शुरुआत में वो थोड़ा घबरा रही थी लेकिन बाद में उसने अपना मन बदला और

मुझे सपोर्ट किया. राज ने बताया कि शिल्पा को लग रहा था कि ये फिल्म नहीं बन पाएगी.

 शिल्पा ने चप्पल मारी थी

राज ने आगे बताया कि जब मैंने शिल्पा को फिल्म बनाने के बारे में बताया तो वो मुझसे थोड़ा दूर खड़ी थीं.

मैं उनके पास नहीं जाना चाहता था. मैंने उन्हें कहा कि मेरे पास स्क्रिप्ट है

और उनके जवाब का इंतजार कर रहा हूं. जैसे ही मैं घूमा एक उड़ती हुई चप्पल मेरे चेहरे पर आई.

यह भी पढ़ें :Spa center: महिला थाना पुलिस ने स्पा सेंटर में छापा मारा: मालिक-नौकर के अलावा पांच युवतियां गिरफ्तार

मुझे लगा उन्हें शुरुआत में लगा कि ये आइडिया अजीब है. शायद उन्हें लगा हो फिल्म नहीं बन पाएगी.

राज ने आगे बताया कि डायरेक्टर शहनवाज अली के साथ स्क्रिप्ट डिसकस करने के बाद

उन्होंने शिल्पा को मनाया. उसके बाद शिल्पा को थोड़ी सी स्क्रिप्ट सुनाई तो

उन्हें समझ आया कि ये सिस्टम के खिलाफ केस नहीं है बल्कि एक आम आदमी की कहानी है.

वो बहुत सपोर्टिव थी. उन्होंने मुझसे पूछा- तू एक्टिंग कर लेगा?

राज ने शिल्पा से कहा कि वह एक्टिंग कर लेंगे क्योंकि उन्होंने मैंने जेल जाकर कुछ मेथड एक्टिंग की है.

ट्रेलर में राज कुंद्रा मुंबई के ऑर्थर रोड जेल की कहानी जिखाई गई है.

राज को साल 2021 में कथित तौर पर एक पॉर्न फिल्म मामले में

गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में राज को 2 महीने तक जेल में रहना पड़ा था.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...