Programme:अक्षरा सिंह के साथ मंच पर ऐसा क्या हुआ, बीच शो से नाराज होकर चली गईं भोजपुरी अभिनेत्री
programme: बदलापुर महोत्सव के दूसरे दिन देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान
मंच पर पत्थर फेंक जाने से अफरातफरी मच गई। उस समय भोजपुरी
अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपने कार्यक्रम(programme)की प्रस्तुति दे रही थीं।
पुलिस ने लाठियां भांजकर मामले को संभाला। इस दौरान कुछ देर तक कार्यक्रम(programme) बाधित रहा।
बदलापुर महोत्सव के दूसरे दिन शाम को संस्कृतिक कार्यक्रम(programme) में शाम से अलग अलग स्थानों से
आये कलाकारों अपनी प्रस्तुति दी। रात लगभग दस बजे भोजपुरी अभिनेत्री व गायिका अक्षरा सिंह गीत की प्रस्तुति दे रही थी।
इसी बीच कुछ अवांछनीय तत्वों ने मंच पर पत्थर फेंक दिये। मंच पर पत्थर फेंके जाने से
अभिनेत्री अक्षरा सिंह नाराज होकर मंच से चली गईं। अक्षरा के जाते ही अफरातफरी मच गई।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने लाठियां भांजकर मामले को शांत कराया।
इस दौरान कुछ देर तक कार्यक्रम बाधित रहा। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया
कि घटना में शामिल एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
मामला शांत होने के बाद कार्यक्रम फिर से शुरू करा दिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है।
