Pooja Hegde: किस क्रिकेटर से शादी करने जा रहीं पूजा हेगड़ेॽ इस सवाल का एक्ट्रेस ने खुद दिया जवाब…

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Pooja Hegde: किस क्रिकेटर से शादी करने जा रहीं पूजा हेगड़ेॽ इस सवाल का एक्ट्रेस ने खुद दिया जवाब…

Pooja Hegde: मोहनजो दारो से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली पूजा हेगड़े इस समय सुर्खियों में हैं.

फिल्मी गलियारों में तेजी यह चर्चा सुर्खियां बटोर रही है कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं.

- Advertisement -
- Advertisement -

खबरों में आगे कहा जा रहा है कि पूजा की शादी मुंबई के रहने वाले एक क्रिकेटर से होगी.

हालांकि अब एक्ट्रेस ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है. यह पहली बार नहीं है,

जब पूजा का नाम किसी क्रिकेटर से जुड़ा है. इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि अभिनेत्री कर्नाटक के

एक क्रिकेटर से शादी करने जा रही है और वह उनके भाई की शादी में भी शामिल हुआ था.

मैंने पढ़ी खबरें

कुछ खबरों में बताया गया है कि पूजा ने अफवाहों का खंडन किया. उन्होंने कहा है

कि मेरा पूरा फोकस सिर्फ अपने काम पर है और मैं सिंगल हूं.

उन्होंने कहा कि मैंने भी अपनी शादी को लेकर चल रही खबरें पढ़ी हैं, लेकिन मैं इन पर ध्यान नहीं देती हूं.

पूजा को आखिरी बार निर्देशक फरहाद सामजी की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में देखा गया था.

फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश, शहनाज गिल, राघव जुयाल, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, विनाली भटनागर और

विजेंदर सिंह भी थे. इससे पहले एक्ट्रेस ने रोहित शेट्टी की सर्कस में रणवीर सिंह,

जैकलीन फर्नांडीज, वरुण शर्मा और संजय मिश्रा सहित अन्य लोगों के साथ अभिनय किया था.

सितारों का साथ

असल में पूजा की शादी को लेकर चर्चाओं ने तब रफ्तार पकड़ी थी, जब उन्होंने महेश बाबू की

फिल्म गुंटूर करम से अलग होने का फैसला किया है. पूजा ने भले ही बॉलीवुड से शुरुआत की थी,

परंतु वह जल्द ही साउथ में चली गईं और वहां उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई.

हालांकि बीच-बीच में वह बॉलीवुड फिल्मों में भी आती रहीं. वह साउथ में राधे श्याम और बीस्ट जैसी फिल्मों के

अलावा बॉलीवुड की हाउसफुल 4 में बड़े सितारों के साथ काम कर चुकी हैं.

वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर इंस्टाग्राम पर

अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. फैन्स उनकी ग्लैमरस तस्वीरों का इंतजार करते हैं.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related