OTT Debut:ओटीटी पर इन Actresses का होगा धमाकेदार डेब्यू, जानें कौन सी फिल्में और वेब सीरीज

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

OTT Debut:ओटीटी पर इन Actresses का होगा धमाकेदार डेब्यू, जानें कौन सी फिल्में और वेब सीरीज

OTT : बड़े पर्दे की तरह अब ओटीटी मनोरंजन का  बन गया है। पैनडेमिक के बाद से डिजिटल प्लेटफॉर्म को लोगों ने ज्यादा देखना शुरू किया।

बॉलीवुड के जाने-पहचाने चेहरे वेब सीरीज और  Actresses के लिए बनीं फिल्मों में काम कर रहे हैं। पिछले साल करीना कपूर से लेकर अजय देवगन तक अपना जलवा बिखरे चुके हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

2024 में भी कई एक्टर्स आपका एंटरटेनमेंट करने के लिए तैयार हैं। आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं जो इस साल ओटीटी पर डेब्यू करने वाली हैं।

सारा अली खान

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की आने वाली फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ है। फिल्म 21 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी। देशभक्ति से लबरेज इस फिल्म में सारा एकदम अलग अवतार में नजर आएंगी।

सामंथा रुथ प्रभु

वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ से सामंथा रुथ प्रभु ओटीटी पर डेब्यू करेंगी। अमेजन प्राइम वीडियो की ओरिजनल सीरीज 2024 के मध्य में रिलीज की जा सकती है। सामंथा के साथ इसमें वरुण धवन लीड रोल में हैं। वेब सीरीज को राज एंड डीके डायरेक्ट कर रहे हैं।

उर्मिला मांतोडकर

‘रंगीला’ गर्ल उर्मिला लंबे समय से एक्टिंग से दूर हैं। वेब सीरीज ‘तिवारी’ से वह कमबैक करेंगी। यह उनका डिजिटल डेब्यू भी है। सौरभ वर्मा के निर्देशन में बन रही यह सीरीज मां-बेटी की इमोशनल कहानी है। उर्मिला का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है।

कृति सेनन

फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में कृति की काफी तारीफ हो रही है। कृति ‘दो पत्ती’ से ओटीटी पर कदम रखेंगी। वह इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं। कृति के अलावा काजोल भी लीड रोल में हैं।

अनुष्का शर्मा

2018 में आई ‘जीरो’ के बाद अनुष्का शर्मा फिल्मों से दूर हैं। 2022 में उनके प्रोडक्शन की फिल्म ‘काला’ में अनुष्का कैमियो रोल में दिखीं। अब वह चाकदा एक्सप्रेस से एक्टिंग में कमबैक करने की तैयारी में हैं। यह फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर आधारित है।

वाणी कपूर

क्राइम थ्रिलर वाणी कपूर की सीरीज मंडालाला मर्डर्स के डायरेक्टर गोपी पुथरन हैं। गोपी ने इससे पहले मर्दानी 2 बनाई थी। सीरीज को यशराज फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related