movie trailers: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा शाहरुख खान की ‘पठान’ का ट्रेलर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

movie trailers: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा शाहरुख खान की ‘पठान’ का ट्रेलर

movie trailers: हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) 5 साल के लंबे

इंतजार के बाद फिल्म ‘पठान’ के जरिए कमबैक के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

- Advertisement -
- Advertisement -

हर कोई ‘पठान’ के ट्रेलर के लिए बेताब दिख रहा है. इस बीच मेकर्स ने ‘पठान’ (Pathaan) के ट्रेलर को लेकर

फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है. जी हां, बुधवार को ‘पठान’ के मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की

रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है. ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि ‘पठान’ का ट्रेलर कब रिलीज होगा.

कब रिलीज होगा ‘पठान’ का ट्रेलर

सुपरस्टार शाहरुख खान की ‘पठान’ के टीजर ने फैंस के उत्साह को पहले ही काफी बढ़ा रखा है.

इस बीच अब ट्रेलर की रिलीज डेट अनाउंसमेंट से ‘पठान’ एक बार फिर से चर्चा में आ गई है.

बुधवार को मशहूर फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘पठान’ के ट्रेलर की रिलीज

डेट की जानकारी दी है. तरण के मुताबिक ‘पठान’ का ट्रेलर अगले सप्ताह 10 जनवरी 2023 को रिलीज किया जाएगा.

एक्शन से भरपूर ‘पठान’ के इस ट्रेलर को देखने के लिए आप भी अब तैयार हो जाएं.

बता दें कि फिल्म ‘पठान’ इस महीने 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

‘पठान’ के टाइटल में नहीं हुआ बदलाव

हाल ही में ‘पठान’ (Pathaan) को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में जमकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है.

सबसे ज्यादा आपत्ति फिल्म के टाइटल ‘पठान’ पर जताई जा रही थी और आलोचकों का ये भी कहना था

अगर फिल्म का टाइटल चेंज नहीं हुआ तो इसे अपने शहरों में रिलीज नहीं करने देंगे.

ऐसे में तरण आदर्श ने ये भी बताया है कि ‘पठान’ के टाइटल के साथ कोई बदलाव नहीं किया जाएगा

और फिल्म इसी नाम के साथ रीपब्लिक डे के मौके पर सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलूगु भाषा में रिलीज होगी.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related