Manisha Rani टीवी के इस एक्टर संग करेंगी रोमांस, नाम सुनते ही उछल पड़ेंगे आप
Manisha Rani: बिग बॉस सीजन ओटीटी 2 की सेकंड रनर अप बनी
मनीषा रानी का स्टारडम आसमान छू रहा है। सलमान खान के शो Bigg Boss OTT 2 ने
उन्हें इतनी पॉपुलैरिटी दिलाई की वह अब निर्देशक-निर्माताओं की लिस्ट में टॉप प्रायोरिटी बन चुकी हैं।
एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान स्टारर इस शो के खत्म होने के बाद से
ही मनीषा एक के बाद एक म्यूजिक वीडियो कर रही हैं। टोनी कक्कड़ संग
उनके गाने ‘जमना पार’ ने YOUTUBE पर तहलका मचा दिया।
इस गाने के बाद उन्होंने एक और गाना किया, जो दर्शकों को काफी पसंद आया।
अब हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी जोड़ी टीवी के इस हैंडसम हंक संग म्यूजिक वीडियो में नजर आएगी।
इस टीवी एक्टर संग मनीषा का रोमांस चढ़ा परवान
मनीषा रानी अपने डांस के साथ-साथ अपने एक्सप्रेशन से भी फैंस का दिल जीत लेती हैं।
पटना की क्वीन मनीषा रानी (Manisha Rani)अपने फैंस को
सरप्राइज करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में सबके दिलों की रानी मनीषा ने
अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो की एक झलक शेयर की।
इस वीडियो में उनके साथ ‘कसौटी जिंदगी की-2’ एक्टर पार्थ समथान नजर आ रहे हैं,
जो मनीषा की गोद में सिर रखकर लेटे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है
कि बारिश में ये गाना शूट हुआ है, जिसके बाद फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं
कि ये गाना एक रोमांटिक ट्रैक होगा। इस वीडियो को शेयर करते हुए
मनीषा रानी ने कैप्शन में लिखा, “थक गया भाई, पैकअप कर दो”।
मनीषा ने बताया कैसा रहा उनका अनुभव?
मनीषा ने बारिश में फिल्माए गए इस गाने की बिहाइंड द सीन्स कुछ झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं,
जिसमें वह पार्थ समथान के साथ शूट कर रही हैं। इस अन्य वीडियो को शेयर करते हुए
मनीषा ने कैप्शन में लिखा, “ये सबसे शानदार और अलग शूट था,
जो मैंने अब तक किया है। टी-सीरीज, ऐसा एक्सपीरियंस देने के लिए आपका शुक्रिया”।
आपको बता दें कि इस गाने के अलावा मनीषा रानी का एक और गाना आउट होने वाला हैं,
जिसमें उनकी जोड़ी बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) के साथ फैंस को देखने को मिलेगी।
