Google Search : जब कंगना खुद को करती हैं गुगल पर सर्च तब लिखा आता है- दस साल पहले मेरे…
google Search: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म चंद्रमुखी 2 को लेकर खबरों में छाई
हुई हैं। कंगना की इस फिल्म से हर दिन नई अपडेट्स सामने आ रही हैं।
एक्टिंग के साथ कंगना सोशल मीडिया पर अपनी बयानबाजी के लिए भी जानी जाती हैं।
वह अपनी बात को हमेशा बिना किसी संकोच के लोगों के सामने रखती हैं।
बॉलीवुड स्टार्स से उनके पंगे भी कुछ कम नहीं है। ऐसे में अब एक्ट्रेस का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा
है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि जब वह खुद को गूगल (google Search) पर सर्च करती हैं तो सबसे पहले उनके लिए क्या लिखा आता है।
जब कंगना करती हैं खुद को गूगल पर सर्च तब ये लिखा आता है
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है।
इस पोस्ट में वह लिखती हैं, ‘दूसरी एक्ट्रेसेस के गूगल पेज पर उनके काम और आगामी प्रोजेक्ट
और (अभिनेता + लेखक + निर्देशक + निर्माता) के बारे में खबरें हैं।
वहीं, मेरे Google पेज पर मेरा नाम सर्च करते ही आता है, दस साल पहले मेरे बारे में किसने क्या कहा था…
या जब मैंने दस साल पहले ऐसा कहा था तो मेरा क्या मतलब हो सकता था… हा हा… बस यही आज की कहानी
है।’ कंगना का ये मजेदार पोस्ट उनके फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।
चंद्रमुखी 2 में छाया कंगना का लुक
चंद्रमुखी 2 से कंगना रनौत का पहला लुक हाल ही में 5 अगस्त को जारी किया गया।
इसमें उनका शाही अंदाज देखने लायक था। कंगना घुंघराले बालों और और तीखे तेवर से फैंस को इंप्रेस करती नजर
आईं। उनके लुक को देखते हुए इस बात का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग के दम पर
फैंस का दिल जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस पोस्टर के साथ कंगना रनौत ने लिखा था,
‘सुंदरता और मुद्रा जो हमारा ध्यान खींच लेती है! पेश है चंद्रमुखी 2 से चंद्रमुखी के रूप में कंगना रनौत का ईर्ष्यापूर्ण,
प्रभावशाली और भव्य पहला लुक।’ बता दें कि कंगना से पहले 31 जुलाई को राघव लॉरेंस का फर्स्ट लुक सामने आया
था, जो कि काफी दमदार था। ये फिल्म गणेश चतुर्थी के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इतनी भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
पी. वासु के निर्देशन में बनी ‘चंद्रमुखी 2’ को तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जा रहा है।
फिल्म में कंगना रनौत फीमेल लीड रोल में नजर आएंगी। आपको बता दें कि ‘चंद्रमुखी 2’ साल 2005 में आई
सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर फिल्म चंद्रमुखी का सीक्वल का है। इस मूवी में काम करने को लेकर कंगना काफी एक्साइटेड हैं।
