Firoz Khan: एक्टर और मिमिक्री आर्टिस्ट फिरोज खान का निधन
Firoz Khan: टीवी इंडस्ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।
कहा जा रहा है कि एक्टर और मिमिक्री आर्टिस्ट फिरोज खान का निधन हो गया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिरोज की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।
उन्होंने मशहूर कॉमेडी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ और ‘शक्तिमान’ में काम किया।
फिरोज खान को अमिताभ बच्चन का डुप्लीकेट भी कहा जाता था।
फ़िरोज़ खान (Firoz Khan) नहीं रहे
मिली जानकारी के मुताबिक, फिरोज खान (Firoz Khan) पिछले कुछ समय से उत्तर प्रदेश के बदांयू में थे.
कुछ समय तक फ़िरोज़ बदायूँ के कबूलपुरा स्थित उनके घर पर रहे। 23 मई की सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली.
फिरोज खान (Firoz Khan) ने अपना आखिरी परफॉर्मेंस 4 मई को वोटर फेस्टिवल में दिया था. अभिनेता का अंतिम संस्कार बदांयू में किया जाएगा।
फ़िरोज़ खान (Firoz Khan) टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेताओं में से एक थे।
उन्होंने कई कॉमेडी शो में काम किया. इनमें से एक थी ‘भाभी जी घर पर हैं’. उन्हें ‘हप्पू की उलटन पलटन’, ‘साहब बीवी और बॉस’, ‘शक्तिमान’ और ‘जीजा जी छत पर हैं’
जैसे सीरियल्स में भी देखा गया था। इतना ही नहीं फिरोज खान सिंगर अदनान सामी के पॉपुलर गाने ‘थोड़ी सी तू लिफ्ट करा दे’ में भी नजर आए थे.
अमिताभ को डुप्लीकेट के तौर पर पहचान मिली
फिरोज खान को टीवी शो और म्यूजिक वीडियो में अभिनय से ज्यादा प्रसिद्धि उनकी मिमिक्री से मिली। वह अमिताभ बच्चन की नकल करते थे।
जिससे उन्हें एक अलग पहचान मिली. फिरोज को अमिताभ का डुप्लीकेट कहा जाता था.
उन्होंने बिग बी की नकल करते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं.
फिरोज अमिताभ की फिल्मों के सीन और किरदारों को रीक्रिएट करते थे। उन्होंने बिग बी के डुप्लीकेट के तौर पर लाइव परफॉर्म भी किया है।
सिर्फ अमिताभ ही नहीं बल्कि वह फिरोज खान, दिलीप कुमार, शाहरुख खान, धर्मेंद्र और सनी देओल की भी नकल करते थे।
फ़िरोज़ खान की अचानक मौत से टीवी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। सोशल मीडिया पर फैंस फिरोज को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
