film production: राम मंदिर के 500 साल के इतिहास पर फिल्म निर्माण की  बनाई गई योजना, फिल्म में दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन देंगे आवाज 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

film production: राम मंदिर के 500 साल के इतिहास पर फिल्म निर्माण की  बनाई गई योजना, फिल्म में दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन देंगे आवाज 

film production:मंदिर के 500 साल के इतिहास पर फिल्म निर्माण की योजना बनाई गई है।

फिल्म में दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन आवाज देंगे। दिग्गज अभिनेता की

- Advertisement -
- Advertisement -

आवाज का उपयोग संभवतः सूत्रधार के तौर पर किया जाएगा। फिल्म के कोआर्डिनेटर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला

केंद्र के सचिव सच्चिदानंद जोशी होंगे। उनका सहयोग मशहूर फिल्म निर्देशक एवं दशकों पूर्व दूरदर्शन पर प्रसारित

धारावाहिक चाणक्य के निर्माता निर्देशक डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी करेंगे।

फिल्म की पटकथा जाने-माने स्क्रिप्ट राइटर एवं गीतकार प्रसून जोशी लिखेंगे।

राम जन्मभूमि के इतिहास पर केंद्रित फिल्म निर्माण की योजना को राम जन्मभूमि परिसर में शनिवार की शाम संपन्न

हुई राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक में अंतिम रूप दिया गया।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय के अनुसार जल्दी ही इस योजना पर काम भी शुरू होगा।

राम जन्मभूमि का इतिहास अनादि है। त्रेता युग में श्री राम का जन्म होने से पीढ़ियों पूर्व ही यह स्थल अयोध्या के

यशस्वी सूर्यवंशीय राजाओं के राजप्रासाद का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।

श्री राम के जन्म के बाद से जहां यह स्थल साक्षात ब्रह्म की जन्म स्थली के रूप में गौरवान्वित हुआ।

वर्ष 1528 में मुगल आक्रांता बाबर के सेनापति मीर बाकी के हमले से यह स्थल

राम भक्तों की अस्मिता पर आघात के रूप में स्थापित हुआ। इस अस्मिता का गौरव वापस दिलाने और राम जन्मभूमि पर

भव्य मंदिर निर्माण के लिए तब से सदियों तक लंबी लड़ाई चलती रही। इस संघर्ष में राजा महाराजाओं से लेकर

आम राम भक्तों ने पराक्रम एवं साहस का परिचय दिया और लाखों लोगों ने बलिदान भी दिया। राम मंदिर के ही लिए

विहिप के संयोजन में देश की आजादी के बाद का सबसे बड़ा आंदोलन भी चला।

राम जन्मभूमि मुक्त का सुदीर्घ संघर्ष राम भक्तों को प्रेरित करने के साथ रोमांचित करने वाला भी है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...