film industry: नेहा राज का नया गाना ‘कट जाईब ट्रेन से’ रिलीज, खुशी यादव की अदाओं ने लूटा फैंस का दिल
film industry: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आए दिन फिल्मी और नॉन फिल्मी गाने रिलीज होते रहते हैं।
वहीं इनमें से कई गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। वहीं कई गाने तो ऐसे भी हैं
जो मिलेनियम क्लब में भी शामिल हो जाते हैं। वहीं कुछ ऐसे भोजपुरी सिंगर्स ऐसे भी हैं
जिनके गानों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। ये सुपर सिंगर कोई और नहीं बल्कि नेहा राज हैं।
नेहा के गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर बवाल मचा देते हैं। इसी बीच नेहा का एक नया गाना रिलीज हुआ है।
ये यूट्यूब पर बार-बार देखा जा रहा है। नेहा के नए गाने का टाइटल ‘कट जाईब ट्रेन से’ है।
‘कट जाईब ट्रेन से’ गाने ने मचाया बवाल
नेहा राज के नए गाने ‘कट जाईब ट्रेन से’ को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर
रिलीज किया गया है। इस गाने को दर्शकों का अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है।
नेहा के इस गाने में नवोदित अभिनेत्री खुशी यादव नजर आ रही हैं। गाने में जब खुशी यादव को पता चलता है
कि उनके पति का दूसरी लड़कियों के साथ चक्कर है और वो उन्हें घुमाता है तब वो कहती हैं
कि ‘पता चल बा बे लड़की पटवा तारा सारा कमाई उका रे ता लुटाव तारा थारे टेंशन में
हो बात हमरो जिया कट जइब जाइके ट्रेन से घर आ जा पिया’।
खुशी के एक्सप्रेशन ने जीता फैंस का दिल
‘कट जाईब ट्रेन से’ गाने में खुशी यादव की परफॉर्मेंस के साथ ही उनके एक्सप्रेशन भी कमाल के दिख रहे हैं।
फैंस उनकी हर अदा की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वही गाने के बीच-बीच में नेहा राज भी नजर आ रही हैं।
दोनों के इस सॉन्ग को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। नेहा राज का ये गाना रिलीज होते ही जुबान पर सीधे चढ़ जाता है।
इस गाने को अर्जुन शर्मा ने लिखा है, वही इसका संगीत नीलेश शर्मा ने दिया है।
इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गाने का निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। इसका कोरियोग्राफर दीपक शर्मा हैं।
