film industry: कभी एक दूसरे पर लुटाते थे जान आज हैं जानी दुश्मन, भोजपुरी के इन कलाकारों के नाम इसमें शामिल
film industry: यूं तो हर फिल्म इंडस्ट्री में रील लाइफ जोड़ियों को धूम मचाते आप देख सकते हैं.
इनमें से कुछ जोड़ियां तो ऐसी होती हैं जिनको देखकर ऐसा लगता है
कि शायद ये कपल रियल लाइफ में भी एक दूसरे के लिए ही बने हैं.
भोजपुरी सिनेमा के पर्दे पर भी ऐसे ही कुछ जोड़ियां थी जिनकी केमिस्ट्री को देखकर
लगता था कि ये जोड़ी ही सबसे बेहतरीन है और इन्हें हमेशा एक साथ रहना चाहिए
लेकिन ऐसा हो नहीं सका और इनमें से कुछ जोड़ी तो ऐसी है जो रियल लाइफ में तो क्या
रील लाइफ में भी अब साथ दिखने को तैयार नहीं हैं. इनमें से एक तो ऐसी जोड़ी है
जो एक दूसरे के आमने-सामने आना तक पसंद नहीं करते हैं.
आपको बता दें कि इन जोड़ी के जोड़ीदार आज एक दूसरे के जानी दुश्मन बने बैठे हैं.
हालांकि कहा जाता है मौसम की तरफ पर्दे के रिश्ते भी बदलते हैं.
यहां ग्लैमर वर्ल्ड में कोई किसी का परमानेंट दोस्त या दुश्मन नहीं होता.
इंडस्ट्री में जो कलाकार एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले घूमते नजर आते हैं वह थोड़े ही
दिनों बाद एक दूसरे के खिलाफ नजर आते हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं है.
ऐसे में भोजपुरी के कई ऐसे कलाकार हैं जो ऑन स्क्रीन ही नहीं ऑफ स्क्रीन भी
बेहद खास रिश्ता रखते हैं और आज वह एक दूसरे के जानी दुश्मन हैं.
इनमें भोजपुरी के सबसे बेहतरीन कपल खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का
नाम आता है. इस जोड़ी को दर्शकों का इतना प्यार मिला कि इन्होंने सफलता का आसमान छू
लिया. फैंस इस जोड़ी के अलावा एक समय किसी और को खेसारी के साथ
देखना पसंद नहीं करते थे. दोनों की जोड़ी ने अनगिनत हिट फिल्में दी.
शादीशुदा खेसारी के साथ काजल की जोड़ी ऐसी कि मानो ये एक रोमांटक कपल हों
और लोग इस बात पर भरोसा भी कर लेते थे. अब दोनों के बीच लड़ाई हो गई
और दोनों के रास्ते अलग हो गए. काजल खेसारी पर
धोखा देने का आरोप लगाती रहीं. फिर दोनों ने साथ काम नहीं किया.
वहीं भोजपुरी सिनेमा की सुपरहॉट बाला अक्षरा सिंह और पावरस्टार पवन सिंह की
जोड़ी को भी पर्दे पर नहीं रियल लाइफ में भी सबसे रोमांटिक जोड़ी माना जाता था.
दोनों के रिश्ते ऐसे कि लोग इसे जोड़ी को एक साथ ही पर्दे पर भी देखना चाहते थे.
यह जोड़ी नंबर वन थी. दोनों लंबे समय तक रिश्ते में रहे लेकिन पवन सिंह की
दूसरी शादी के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए. अब दोनों एक-दूसरे के जानी दुश्मन हैं.
भोजपुरी इंडस्ट्री निधि झा और यश कुमार अभी सबसे रोमांटिक शादी शुदा जोड़े में गिने जाते हैं
लेकिन एक समय एन दोनों के प्यार के खूब चर्चे रहे दोनों ने प्यार का इजहार भी किया
तभी यश कुमार ने अंजना सिंह से शादी कर ली और फिर दोनों दुश्मन हो गए.
हालांकि फिर अंजना सिंह से यश कुमार का रिश्ता टूटा तो निधि और यश साथ आए
और दोनों ने शादी रचाई. इस जोड़ी ने भी दोस्ती से
दुश्मनी और फिर दुश्मनी से दोस्ती तक का सफर तय किया है.
वहीं भोजपुरी के दो सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और प्रदीप पांडे चिंटू के बीच की आपसी
अनबन किसी से छुपी नहीं है दोनों के बीच जुबानी जंग चलती रहती है.
इस बीच चिंटू पांडे और काजल राघवानी के रिश्तों को लेकर बी खूब चर्चा रही यह भी
शायद खेसारी लाल और काजल के रिश्ते के टूटने की एक वजह है जैसा लोग कहते हैं.
