Film: बॉक्स ऑफिस पर होगी अब तक की सबसे बड़ी टक्कर, एक या दो नहीं तीन हिंदी फिल्मों में होगा क्लैश

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Film: बॉक्स ऑफिस पर होगी अब तक की सबसे बड़ी टक्कर, एक या दो नहीं तीन हिंदी फिल्मों में होगा क्लैश

Film: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने बहुत बड़ा रिस्क लिया है। लगातार छह फिल्मों के

फ्लॉप होने के बाद भी उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओएमजी-2’ को सिनेमाघरों में रिलीज

- Advertisement -
- Advertisement -

करने का जोखिम उठाया है। इतना ही नहीं, उन्होंने रणबीर कपूर और सनी देओल के साथ बॉक्स

ऑफिस सीधी टक्कर लेने का भी फैसला किया है।

जी हां, दो महीने बाद भारतीय बॉक्स ऑफिस पर साल की सबसे बड़ी भिड़ंत होने वाली है।

रिलीज हुआ ‘ओएमजी 2’ का पोस्टर

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओएमजी 2’ पहले 23 मई के दिन ओटीटी पर रिलीज होने

वाली थी। लेकिन, अब मेकर्स ने बड़ा दाव खेलते हुए इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला

लिया है। इस बात का ऐलान खुद अक्षय कुमार ने किया है।

अक्षय कुमार और फिल्म की टीम ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर ‘ओएमजी 2’ का नया पोस्टर

जारी करते हुए फिल्म की नई रिलीज डेट का अनाउंसमेंट किया है।

इन फिल्मों से होगा क्लैश

‘ओएमजी 2’ की टीम द्वारा किए गए ट्वीट के हिसाब से अब यह फिल्म अगस्त के दूसरे हफ्ते में

बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। बता दें, इसी दिन सनी देओल और अमीषा पटेल की ब्लॉकबस्टर

फिल्म ‘गदर’ का दूसरा पार्ट आने वाला है। इतना ही नहीं, रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की

फिल्म ‘एनिमल’ भी 11 अगस्त के दिन ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

अब बॉक्स ऑफिस पर कौन-सी फिल्म बाजी मारेगी ये तो आने वाले दिनों में ही

पता चलेगा हालांकि, दर्शकों का मनोरंजन होना तय है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related