Film:’हसीन दिलरुबा’ बनकर वापस आ रही हैं तापसी पन्नू, पोस्टर में दिखा यह कातिलाना अंदाज
film:2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ जो पर्दे पर नहीं बल्कि ओटीटी पर आई थी
और फैंस ने इसे खुब पसंद किया था. आज तापसी पन्नू, विक्रांत मेसी अभिनीत इस फिल्म के सीक्वल का पोस्टर
साझा कर इसकी पहली झलक अभिनेत्री ने दे दी है. जी हां अब ये फिल्म का सीक्वल फि से पर्दे पर आने को तैयार है.
फिल्म की शूटिंग शुरू होने की पुष्टि खुद फिल्म के निर्माता आनंद एल राय ने
अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर की है. बता दें कि इस सीक्वल में तापसी पन्नू के साथ विक्रांत मैसी और
सनी कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित और सह-निर्मित है.
इस फिल्म को जयप्रद देसाई ने निर्देशित किया है. फिल्म का निर्माण आनंद एल राय,
हिमांशु शर्मा और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार कर रहे हैं. यह कलर येलो प्रोडक्शन की फिल्म है.
https://twitter.com/aanandlrai/status/1613024925723537408?s=20&t=EhNfcEXVJiPnE3sJr2hetw
तापसी पन्नू ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर सीक्वल का सेंशुअस फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया
और लिखा, ‘एक नए शहर में, फिर एक बार… तहलका मचाने आ रही है,हमारी हसीन दिलरुबा!
कहर बरपाने के लिए!’ सामने आए पोस्टर में तापसी को कैमरे की ओर पीठ करके
ताजमहल की ओर नजरें कर बैठे हुए दिखाया गया है. इस पोस्ट से एक बात तो साफ है
कि अब कहानी आगरा में शूट होने वाली है और अब देखना है कि कहानी में क्या नए मोड़ आते हैं.
वहीं दूसरी तरफ ‘मनमर्जियां’ और ‘हसीन दिलरुबा’ की सुपर सफलता के बाद कलर येलो प्रोडक्शंस, तापसी पन्नू,
सह-निर्माता और लेखिका कनिका ढिल्लों के एक साथ तीसरी बार काम करने जा रहे हैं.
फिल्ममेकर आनंद एल राय ने 11 जनवरी को ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘ओ हमारी हसीन दिलरूबा,
फिर आई हसीन दिलरुबा की शूटिंग आज से शुरू हो गई है. तापसी तुझे बोला था
न 9 बजे पोस्टर लगाने के लिए… तो अभी तक डाला क्यों नहीं?’ आनंद एल राय के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए
तापसी पन्नू ने लिखा कि ‘सर मैं अभी तैयार नहीं हूं… इस बार कनिका ढिल्लों पता नहीं इस किरदार को कहां ले गईं हैं।
पता नहीं क्या खा कर लिखा है इस कहानी को और हर बार मेरे साथ ही क्यों ऐसी चीजें होती हैं’.
