chingari app ने क्रिएटर्स और यूज़र्स के लिए पेश की नई मोनेटाईजेशन योजना की घोषणा, सब्सक्रिप्शन प्लान मात्र 20 रुपये से शुरू
chingari app: ऑन-चेन शॉर्ट वीडियो ऐप, चिंगारी ने आज अपने क्रिएटर्स और यूज़र्स के लिए एक नई मोनेटाईजेशन
योजना का ऐलान किया है. इस नई योजना के तहत चिंगारी, दैनिक, साप्ताहिक और मासिक आधार पर तीन
सब्सक्रिप्शन देगा जिसे क्रमशः 20 रु.,100 रु. और 300 रु. में लिया जा सकता है.
ये सब्सक्रिप्शन योजना चिंगारी यूज़र्स को गारी माइनिंग कार्यक्रम के जरिए एकत्रित अपनी क्रिप्टो आय को दोगुना
करने और उस कमाई को अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने का अवसर प्रदान करेगी.
गौरतलब है कि अपने गारी माइनिंग कार्यक्रम के तहत, चिंगारी अपने क्रिएटर्स और यूज़र्स को
इन-ऐप एक्टिविटीज जैसे वीडियो अपलोड करना, देखना, लाइक करना, टिप्पणी करना और
वीडियो शेयर करने के लिए क्रिप्टो टोकन, गारी प्रदान करता है.
इस टोकन को जिसे क्रिप्टो एक्सचेंजों पर कारोबार किया जा सकता है और बाद में क्रिप्टो वॉलेट में वापस ले लिया गया.
हालांकि, इसकी नई सब्सक्रिप्शन योजना के तहत, क्रिएटर्स और यूज़र्स सीधे
अपने बैंक खातों में कमाई निकाल सकते हैं, जिससे यह एक पूरी तरह से सरल प्रक्रिया बन जाती है.
सुमित घोष, सीईओ और सह-संस्थापक, चिंगारी ने कहा, “कंटेंट मोनेटाईजेशन अभी भी क्रिएटर्स के लिए
एक गंभीर चुनौती बना हुआ है और यह नई सब्सक्रिप्शन योजना उन्हें अपने कंटेंट से पैसे कमाने में एक
सरल रास्ता मुहैया करवाएगी. यह क्रिएटर इकॉनमी के लोकतंत्रीकरण की दिशा में एक और ठोस कदम है
जहां देश के छोटे जिलों और कस्बों के माइक्रो और नैनो-इन्फ्लुएंसर न्यूनतम लागत पर
अपने कंटेंट से पैसे कमा पाएंगे. इसके अलावा, जिन यूज़र्स को सभी अन्य प्रमुख शार्ट वीडियो प्लेटफॉर्म्स ने पूरी
तरह से नजरअंदाज कर दिया है, उन्हें भी चिंगारी ऐप का उपयोग करने के लिए
वास्तविक नकद में पुरस्कृत किया जा रहा है. हमें गर्व है कि चिंगारी दुनिया में
एकमात्र ऐसा ऐप है जो इतने बड़े पैमाने पर अपने क्रिएटर्स और यूजर्स को सशक्त बना रहा है.”
गारी टोकन आधारित चिंगारी मोबाइल ऐप को साल 2018 में लॉन्च किया गया था.
यह स्वदेशी विकसित ऐप है. यहां पर यूजर्स को डांसिंग, सिंगिंग, ट्रांसफॉर्मेशन,
इनोवेटिव स्किल संबंधित अलग-अलग तरह के वीडियो कंटेट मिलते हैं.
वैश्विक स्तर पर भी चिंगारी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. यह सबसे ज्यादा डाउनलोड के मामले में दुनिया के
टॉप-20 मोबाइल ऐप में शामिल है. इस प्लेटफॉर्म के साथ 130 मिलियन यानी 13 करोड़ से ज्यादा यूजर्स
अपने देश में जुड़े हैं. ये यूजर्स 15 अलग-अलग भाषाओं में अपना पसंदीदा वीडियो देखते हैं
और एंटरटेन होते हैं. रोजाना आधार पर चिंगारी ऐप पर 50 लाख एक्टिव यूजर्स आते हैं.
गारी टोकन अपने देश में विकसित डिजिटल टोकन है जिसे चिंगारी ऐप ने तैयार किया है.
गारी टोकन की मदद से शॉर्ट वीडियो बनाने वाले कंटेट क्रिएटर्स अपने वीडियोज को मोनेटाइज कर सकते हैं
और पैसे कमा सकते हैं. गारी टोकन की मदद से वे अपने वीडियोज को ब्लॉकचेन पर यूनिक पहचान देते हैं
जिसके बाद इसका मोनेटाइजेशन होता है. 15 लाख से ज्यादा यूजर्स ने गारी टोकन का इस्तेमाल किया है
और उनकी होल्डिंग में यह डिजिटल टोकन शामिल है. यह रिकॉर्ड इसने लॉन्च होने के महज 8 महीने के भीतर बनाया है.
