Bollywood actor: आशीष विद्यार्थी ने किया रुपाली बरुआ से हुई पहली मुलाकात का खुलासा, बोले- उनके पहले पति…
Bollywood actor: दिग्गज अभिनेता आशीष विद्यार्थी सुर्खियों में बने हुए हैं।
दरअसल, हाल ही में अभिनेता ने 57 साल की उम्र में रुपाली बरुआ नाम की एक लड़की से दूसरी शादी की थी।
वहीं अब आशीष ने इंटरव्यू के दौरान रुपाली से हुई पहली मुलाकात का किस्सा सुनाया है।
आशीष ने बताया कि वह रुपाली से पहली बार कब और कहां मिले थे। इतना ही नहीं, आशीष ने अपनी पहली पत्नी
पीलू विद्यार्थी से अलग होने के फैसले के बारे में भी बात की। पढ़िए क्या बोले आशीष विद्यार्थी।
ऐसे हुई रुपाली से पहली मुलाकात?
आशीष विद्यार्थी ने द टेलीग्राफ-टी2 को दिए इंटरव्यू में अपनी और रुपाली बरुआ की पहली मुलाकात का किस्सा बताया।
उन्होंने कहा, “पिछले साल पीलू से अलग होने के बाद मैं अपने व्लॉगिंग असाइनमेंट को पूरा करने निकल गया था।
मैंने कभी नहीं सोचा था कि पीलू के बाद मैं किसी और से कभी शादी कर पाऊंगा।
लेकिन, फिर असाइनमेंट के दौरान मेरी मुलाकात रुपाली से हुई।
जब मैंने रुपाली से बात की तब मुझे पता चला कि उनके पति का पांच साल पहले निधन हो गया था। मेरी ही तरह रुपाली
ने भी कभी दूसरी शादी के बारे में नहीं सोचा था। लेकिन, जब हमारी बातचीत शुरू हुई तब लगा कि जिंदगी को एक
और मौका दिया जा सकता है। वह 50 की हैं और मैं 57 का। हम में से हर एक को,
चाहे कोई भी उम्र क्यों न हो, अपनी खुशियों को एक मौका देना चाहिए।”
पीलू से अलग होना बहुत मुश्किल था-आशीष
आशीष ने आगे कहा, “पीलू और मेरी शादी अद्भुत रही। हमने साथ कई बेहतरीन पल बिताए।
मैंने कभी भी पीलू को सिर्फ अपने बेटे की मां के रूप में नहीं देखा। वह मेरी बहुत अच्छी दोस्त थीं… मेरी बीवी थीं…।
दोस्त तो अब भी हैं। प्लीज ये मत सोचिएगा कि पीलू से अलग होने पर मुझे दर्द नहीं हुआ।
विदाई में दर्द तो होता ही है। बहुत मुश्किल था हम दोनों के लिए। पीलू, मैं और मोगली हम तीनों बहुत दर्द से गुजरे….
लेकिन,आपके पास दो विकल्प होते हैं,आपको इस दर्द से डील करना है या इसके साथ रहना है?”
