Bollywood: बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर करीना कपूर ने कह दी ऐसी बात, कहा ‘अगर फिल्में नहीं होंगी तो…’

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Bollywood: बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर करीना कपूर ने कह दी ऐसी बात, कहा ‘अगर फिल्में नहीं होंगी तो…’

bollywood:बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सिंगर कनिका कपूर को रविवार को कोलकाता में इंडियन चैंबर

ऑफ कॉमर्स-यंग लीडर्स फोरम के इवेंट में स्पॉट किया गया था. इस इवेंट में करीना और कनिका दोनों ही ब्लैक ड्रेस में

- Advertisement -
- Advertisement -

नजर आ रही हैं. अब इस इवेंट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कनिका को स्टेज पर करीना की फिल्म ‘उड़ता

पंजाब’ के सॉन्ग दा दा दासे को गाते हुए देखा जा रहा है. वहीं कोलकाता में हुए

एक इवेंट में करीना ने कहा कि वो फिल्मों के बॉयकॉट और कैंसिल कल्चर से बिलकुल भी सहमत नहीं हैं.

फिल्में नहीं होंगी तो एंटरटेनमेंट कैसा होगा

करीना ने इस इवेंट में बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैं इससे बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं.

अगर ऐसा होता है, तो हम लोगों को एंटरटेन कैसे करेंगे, आपकी लाइफ में खुशियां कैसे आएंगी,

जिसकी मुझे लगता है कि हर किसी को जरूरत है. अगर फिल्में नहीं होंगी तो एंटरटेनमेंट कैसा होगा.’

बता दें कि करीना का ये बयान तब सामने आया है जब पठान के पर्दे पर आने में महज कुछ ही दिन दूर है. पठान

फिल्म के ‘बेशरम रंग’ गाने में दीपिका पादुकोण को एक नारंगी

कपड़े में दिखाया गया है, जिसके बाद जमकर बवाल मचा था.

लाल सिंह चड्ढा का हुआ था विरोध

दरअसल, बॉयकॉट की मारी करीना की फिल्म लाल सिंह चड्ढा भी थी. ट्रोलर्स ने अपने पहले कारण में कहा था

कि आमिर ने कुछ साल पहले देश में बढ़ रहे इन्टॉलरेंस पर रिएक्ट किया था, उन्होंने कहा था

कि देश का माहौल खराब है और इस वजह से उनकी पूर्व पत्नी किरण देश तक छोड़ना चाहती थीं.

खुद करीना का भी एक पुराना बयान उनके लिए मुसीबत लेकर आया था.

दरअसल, एक पुराने इंटरव्यू में करीना ने कह दिया था कि लोग खुद फिल्में देखने आते हैं,

किसी को फ़ोर्स नहीं किया जाता. अगर किसी को फिल्म पसंद नहीं तो न देखे, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता.

इन पुराने विवादों का ये असर हुआ कि लाल सिंह चड्ढा सुपरफ्लॉप साबित हो गई थी.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...