Big Boss के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं Ankita Lokhande, रात-रातभर नींद नहीं आती थी,बोलीं- मैं विकी को…
Ankita Lokhande: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और बिजनेसमैन विकी जैन की जोड़ी एक बार फिर लाइमलाइट में बनी हुई है।
दरअसल, दोनों का पहला म्यूजिक वीडियो ‘ला पिला दे शराब’ यूट्यूब पर रिलीज हो गया है और दोनों इस म्यूजिक वीडियो का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं।
प्रमोशन के दौरान अंकिता और विकी ने खूब सारी बातें कीं। अंकिता ने ये भी बताया कि बिग बॉस के बाद उनके अंदर क्या-क्या बदलाव आए। पढ़िए क्या बोलीं Ankita Lokhande।
रात-रातभर नहीं आती थी नींद
टीवी टाइम्स ने इंटरव्यू के दौरान अंकिता और विकी से पूछा कि लोग आपके बारे में बहुत सारी बातें करते हैं।
जब आप बिग बॉस के घर के अंदर थे तब भी और आज भी, लेकिन क्या ऐसा कहा जा सकता है कि अब ये चीजें आपको इफेक्ट नहीं करती हैं?
इसका जवाब देते हुए अंकिता (Ankita Lokhande) बोलीं, ‘बिग बॉस के बाद थोड़ा हुआ था। मुझे एन्जाईटी (घबराहट, चिंता) होने लगी थी।
मैं विकी को बोलती भी थी कि मुझे लग रहा है कि मैं डिप्रेशन में जा रही हूं। मुझे रात-रातभर नींद नहीं आती थी। मुझे चीजों से खौफ होने लगा था।’
अब कैसी हैं अंकिता?
अंकिता (Ankita Lokhande) आगे बोलीं, ‘ये चीजें कम तब हुईं जब विकी और मेरे परिवार ने मुझे समझा। पहले लोगों की बातों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता था,
लेकिन बिग बॉस के बाद पड़ने लगा था। हालांकि, अब मैं वापस उस स्टेट में आ गई हूं जहां मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कह रहे हैं।’
