Bhojpuri Actress को लगा पौने दो करोड़ का चूना, खेसारी की इस हीरोइन ने सुनाई आप बीती!
Bhojpuri Actress: भोजपुरी की सुपरस्टार एक्ट्रेस की बात हो तो आज कल
काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का नाम भी लिस्ट में शुमार हो चुका है.
काजल आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं वो भोजपुरी के टॉप एक्टर्स के साथ नजर आती हैं
और सबसे ज्यादा उनकी जोड़ी पसंद की जाती है खेसारी लाल यादव के साथ.
खैर हम उनकी फिल्मों या गानों की बात नहीं करेंगे बल्कि बात होगी काजल के साथ हुए बड़े फ्रॉड की.
पौने दो करोड़ का लगा चूना
खुद काजल राघवानी ने ये जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है
कि उनके साथ पूरे पौने दो करोड़ की ठगी हुई है. जिसका पूरा ब्योरा उन्होंने अपने
इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है. उन्होंने उस शख्स के साथ तस्वीर तक शेयर कर दी है
जिन्होंने उनके साथ जालसाजी की. काजल ने फोटो शेयर कर लिखा- ‘ये एक फ्रॉड इंसान है
जो सेलेब्रिटीज का नाम देकर लोगों से उनके सोशल अकाउंट बनवाते हैं.
सेम चीज इसने मेरे साथ की और 1.75 करोड़ का फ्रॉड किया है.
इसने मेरे अकाउंट का सेटिंग बंद कर दिया जिससे मुझे कुछ पता ना चल सके.’
