Beach पर कुछ ऐसे कपड़े पहनकर चली गईं उर्फी जावेद, लोग बोले- ये क्या देख लिया भैया
Beach: उर्फी जावेद को अब तक आपने हमेशा बोल्ड अवतार में देखा होगा। वह खूब अतरंगी कपड़े पहनती हैं।
कई बार तो वह अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल भी होती हैं। लेकिन अब उनका नया वीडियो देखकर आप हैरान हो
जाएंगे। इस बार उर्फी ने कुछ ऐसा किया है जिसे देखकर आपको यकीन ही नहीं होगा।
वीडियो में आप देखेंगे कि उर्फी एक बीच के पास नजर आ रही हैं।
वहां जहां सभी ने बिकिनी और बीच वाले कपड़े पहने हैं तो वहीं उर्फी सूट पहने नजर आ रही हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी ने लिखा, ‘दूसरी दुनिया में उर्फी सिंह कुछ इस रूप में’।
इस वीडियो में उर्फी के फैंस के साथ-साथ सेलेब्स ने भी अपने रिएक्शन दिया है
सभी उर्फी के इस वीडियो को देखकर हंस रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया जहां सूट पहनना चाहिए
वहां बिकिनी पहनते हो और जहां बिकिनी वहां सूट। आप ही ऐसा कर सकते हो।
तो किसी ने कमेंट किया कि मुझे मेरी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है।
मिली धमकी
उर्फी को हाल ही में उनके कपड़ों को लेकर धमकी मिली है। उर्फी ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया
कि 3 साल पहले उनका जो ब्रोकर था वह अब उन्हें धमकी दे रहा है रेप और मर्डर करने की।
उर्फी ने बताया कि वह शख्स कह रहा है कि अगर उर्फी ने अपने कपड़े पहनने का स्टाइल नहीं बदला तो वह उनका रेप
कर देगा और उन्हें जान से भी मार देगा। उर्फी ने यह भी कहा कि हिंदुस्तानी भाऊ इसके लिए जिम्मेदार हैं
क्योंकि उन्होंने ही धमकी देना शुरू किया। उन्होंने यह भी कहा कि
उनके बाद ऐसे लोग दूसरी महिला को टारगेट करेंगे ताकी वे महिलाओं पर कंट्रोल करें।
https://www.instagram.com/reel/CmLwN4vpVjF/?utm_source=ig_embed&ig_rid=5527485d-b336-4f21-a6ce-341dbc165500&ig_mid=87F47554-E066-406C-8B8F-A7EA442E64AE
उर्फी ने लिखा, ‘मुझे जान से मारने की और रेप की धमकियां अब तो रोज ही मिलती हैं।
तो ये सब अब मेरे लिए नया नहीं है। यही अब सच्चाई है और ये सब सिर्फ ऑनलाइन धमकियां नहीं,
लोग अब मुझे कॉल करके भी धमकी देते हैं। कॉल से भी ज्यादा चीजें लगेंगी मुझे धमकी से डराने के लिए।
‘ उर्फी ने फिर उस शख्स की फोटो भी शेयर की है जिसने उन्हें धमकी दी है।
पहले भी मिली धमकी
वैसे बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब उर्फी को किसी ने धमकी दी हो।
इससे पहले भी कई बार उर्फी को उनके कपड़ों को लेकर धमकी मिली है
और हर बार एक्ट्रेस ने धमकी देने वालों को एक्सपोज किया है।
वह सोशल मीडिया पर सभी को एक्सपोज करती हैं और उनके खिलाफ शिकायत भी करती हैं। वहीं कुछ समय पहले
तो वह तब सबसे ज्यादा दुखी हुई थीं जब एक पुलिस ऑफिसर ने तक उन्हें रेप की धमकी दी थी।
प्रोफेशनल लाइफ
उर्फी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो कुछ दिनों पहले वह शो स्प्लिट्सविला में नजर आई थीं।
सभी को लगा था कि वह शो में बतौर कंटेस्टेंट आई हैं, लेकिन फिर पता चला कि
उन्हें स्पेशल मकसद के लिए भेजा गया था। शो में उन्हें काफी पसंद किया गया था।
