Akshara Singh के कार्यक्रम में बवाल, भीड़ ने फेंकी कुर्सियां, और फिर..
Akshara Singh: यूपी के जौनपुर में भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह के गाना गाते ही
अचानक हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते हंगामा बवाल में तब्दील हो गया।
लोग एक-दूसरे पर कुर्सियां उठाकर फेंकने लगे। हालात इतने बेकाबू हो गए
कि पुलिस और कार्यक्रम में मौजूद 300 से अधिक बाउंसर भी कुछ नहीं कर पाए।
मौके के हालात को देखते हुए अक्षरा सिंह वहां से भाग निकलीं।
दरअसल जौनपुर में गणेश उत्सव के प्रोग्राम में भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह को बुलाया गया था।
दौरान अक्षरा सिंह ने दो गाने गाए। तीसरा गाना जैसे ही अक्षरा सिंह ने
गाना शुरू किया तो भीड़ ने जोर-शोर से हंगामा शुरू कर दिया।
मामला बुधवार की शाम का है। आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह की ओर से
तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का आयोजन किया गया गया था।
टीडी कॉलेज मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह और
सिंह हनी सिंह को बुलाया गया था। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे।
भीड़ को देखते हुए कड़ा इंतजाम भी था। अक्षरा सिंह स्टेट पर आईं।
