Akanksha Dubey संग पवन सिंह का गाना ‘आरा के हवेली’ रिलीज, फैन्स ने दिवंगत भोजपुरी एक्ट्रेस को किया याद
Akanksha Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने निधन से कुछ दिन पहले ही पवन सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो की शूटिंग की थी।
उनके एक गाने की रिलीज डेट तो उसी दिन थी जिस दिन उन्होंने आत्महत्या की थी। अब आकांक्षा और पवन सिंह का दूसरा गाना ‘आरा के हवेली’ भी आ गया है।
वीडियो की शुरुआत में आकांक्षा को श्रद्धांजलि दी गई है। उनकी एक फोटो के साथ लिखा आता है, ‘आकांक्षा दुबे को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।’
उनके फैन्स वीडियो को देखने के बाद भावुक हो गए। रिलीज के कुछ ही घंटे में इसे 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।
पवन सिंह के साथ आकांक्षा का डांस
इस गाने को पवन सिंह के साथ अनुपमा यादव ने गाया है। लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। वीडियो को पवन पाल ने डायरेक्ट किया है।
यह गाना पीआरए फिल्म्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने में पवन सिंह के साथ आकांक्षा लीड में हैं। पवन सिंह ने येलो टीशर्ट के साथ डेनिम जैकेट और पैंट पहना है।
वहीं आकांक्षा ने पर्पल कलर का आउटफिट पहना है। गाने में वह डांस से धमाल मचाती दिखती हैं।
फैन्स ने किया याद
यूट्यूब के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने कहा, ‘मिस यू आकांक्षा दुबे मैम।’ एक फैन ने कहा, ‘इस गाने की हीरोइन अब इस दुनिया में नहीं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’
एक अन्य ने लिखा, ‘आकांक्षा दुबे को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।’ एक ने कहा, ‘बहुत दुख होता है भोजपुरी की इतनी
अच्छी एक्ट्रेस अब हमारे बीच नहीं है।’ कई फैन्स ने पवन सिंह के साथ आकांक्षा की जोड़ी को सुपरहिट बताया।
होटल में लगाई थी फांसी
बता दें कि 25 वर्षीय आकांक्षा दुबे के सुसाइड से पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री सदमे में थी। 26 मार्च को सुबह करीब 9 बजे उनकी मौत का पता चला। आकांक्षा वाराणसी के होटल में रुकी हुई थीं।
होटल के कमरे में ही उन्होंने फांसी लगा ली। आकांक्षा की मौत के बाद उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड और भोजपुरी सिंगर समर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
आकांक्षा की मां का कहना है कि समर सिंह के पास आपत्तिजनक वीडियो है जिसे लेकर वह उनकी बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था।
