Actress:पवन सिंह के साथ इस एक्ट्रेस को देख भूल जाएंगे अक्षरा को, गाने को मिले 51 मिलियन से ज्यादा व्यूज

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

 

Actress:पवन सिंह के साथ इस एक्ट्रेस को देख भूल जाएंगे अक्षरा को, गाने को मिले 51 मिलियन से ज्यादा व्यूज

actress: भोजपुरी के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह का नाम आते ही अक्षरा सिंह का जिक्र होता है। दोनों की जोड़ी एक वक्त की सुपरहिट जोड़ी रही। म्यूजिक वीडियो से लेकर फिल्मों तक में पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने धमाल मचा दिया। हालांकि उनके ब्रेकअप के बाद चीजें बिल्कुल बदल गईं और अब तो वो एक दूसरे को फूटी आंख भी नहीं भाते। पवन सिंह नई-नई एक्ट्रेस के साथ म्यूजिक वीडियो करते रहते हैं। उनका एक गाना ‘कमरिया पतरे पतरे’ जब से रिलीज हुआ है ट्रेडिंग में बना हुआ है। गाना दिसंबर 2022 को आया था और इसे रिकॉर्ड लोगों ने देख लिया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

पवन सिंह के साथ दिव्या

‘कमरिया पतरे पतरे’ गाने को पवन सिंह के साथ शिल्पी राज ने गाया है। दोनों ने इससे पहले कई गाने साथ में गाए हैं। उनके अधिकतर गाने हिट रहे हैं। यह गाना भी कुछ महीनों से चार्टबस्टर में बना हुआ है। वीडियो में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस (actress) दिव्या रलहान हैं। दिव्या का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। उन्होंने प्रिंटेड ब्रालेट के साथ व्हाइट शर्ट और शॉर्ट्स पहने हैं।

रिकॉर्ड लोगों ने देखा वीडियो

गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। इसके लिरिक्स रौशन सिंह विस्वास के हैं। वीडियो को वेंकट महेश ने डायरेक्ट किया है। यूट्यूब पर इसे गननायक फिल्म्स चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने को 51.9 मिलियन (5 करोड़ 19 लाख) से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

फैन्स के कमेंट्स

कमेंट सेक्शन में एक फैन ने कहा, ‘पवन सिंह की आवाज का कोई मुकाबला नहीं है। पहले भी आज भी।’ एक यूजर ने लिखा, ‘जल्द ही गाना 100 मिलियन तक पहुंच जाएगा।’ एक फैन कहते हैं, ‘पवन सिंह ने एक बार फिर से दिल जीत लिया है।’

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related