Actresses:अब भोजपुरी में गर्दा उड़ाएंगी आकांक्षा पुरी, लाल रंग के लहंगे में पवन सिंह के साथ दिया पोज

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Actresses:अब भोजपुरी में गर्दा उड़ाएंगी आकांक्षा पुरी, लाल रंग के लहंगे में पवन सिंह के साथ दिया पोज

actresses: आकांक्षा पुरी इंडस्ट्री की बोल्ड अदाकारा मानी जाती हैं। उन्होंने हिंदी के साथ तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्में की हैं।

इसके साथ वह टीवी का जाना पहचाना चेहरा हैं। सीरियल ‘विघ्नहर्ता गणेश’ में उन्होंने देवी पार्वती का रोल किया था।

- Advertisement -
- Advertisement -

उन्होंने टीवी शो ‘स्वयंवर: मीका दी वोटी’ में हिस्सा लिया और उसकी विनर बनी थीं।

हालांकि शो खत्म होने के बाद मीका सिंह और आकांक्षा ने यह कहकर हैरान कर दिया था कि उनकी शादी की कोई योजना नहीं है

और अच्छे दोस्त हैं। इस बीच अब आकांक्षा पुरी भोजपुरी इंडस्ट्री में लटके-झटके दिखाती नजर आएंगी।

फोटोज शेयर कर दी जानकारी

आकांक्षा को पवन सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो में देखा जा सकेगा। ‘लालीपॉप लागेलू’ फेम एक्टर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी है

कि आकांक्षा के साथ गाने की शूटिंग कर ली है। पवन सिंह इससे पहले भी कई बड़ी एक्ट्रेसेस (actresses) के साथ म्जूयिजक वीडियोज से धूम मचा चुके हैं।

https://www.instagram.com/p/CsIABnHS3a8/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

लाल लहंगे में दिखीं खूबसूरत

पवन सिंह ने सेट से दो फोटोज शेयर की हैं। पवन सिंह ने वर्क किया हुआ कुर्ता पैजामा पहना है जबकि उनके साथ आकांक्षा लाल रंग के लहंगे में खूबसूरत दिख रही हैं।

दूसरी फोटो में पूरी टीम को सथ देखा जा सकता है। पवन सिंह ने कैप्शन में लिखा- ‘गुड मॉर्निंग, सॉन्ग खत्म हुआ।’

फैन्स ने कमेंट्स की लगाई झड़ी

कमेंट सेक्शन में एक यूजर लिखते हैं, ‘लहर और कहर दोनों जारी रखिए।’ एक ने कहा, ‘धुआं धुआं हो जाई बॉस।’ एक यूजर ने लिखा, ‘आप भोजपुरी के आन बान और शान हैं।’

एक अन्य ने कहा, ‘जितनी भी एक्ट्रेस (actresses) ने पवन सिंह के साथ काम किया है मैं उन्हें जानता नहीं था लेकिन पवन सर की वजह से उन्हें जानने लगा हूं।’

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...