Actress:पढ़ाई में अव्वल, ट्रेंड क्लासिकल सिंगर परिणीति यूं बनी एक्ट्रेस

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Actress:पढ़ाई में अव्वल, ट्रेंड क्लासिकल सिंगर परिणीति यूं बनी एक्ट्रेस

actress: परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा बटोरी।

आम आदमी पार्टी एमपी राघव चड्ढा संग उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया।

- Advertisement -
- Advertisement -

अब एक्ट्रेस शादी के बाद अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रही हैं।

परिणीति चोपड़ा ने बॉलीवुड में गिनती की ही फिल्में की हैं, लेकिन बॉलीवुड तक

उनके पहुंचने की कहानी बेहद दिलचस्प है। आइए जानते है पढ़ाई में अव्वल परिणीति चोपड़ा

कैसे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े बैनर वाईआरएफ की हीरोइन बनीं…

बिजनेस परिवार है ताल्लुक

22 अक्टूबर 1988 को अंबाला में जन्मी परिणीति चोपड़ा एक बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

यह भी पढ़ें :Actress amisha patel: अमीषा पटेल ने रांची सिविल कोर्ट में किया सरेंडर, क्या है मामला

उनके पिता पवन चोपड़ा एक बिजनेसमैन हैं। वहीं, मां रीना चोपड़ा हाउसवाइफ हैं।

बेहद पढ़ी- लिखी हैं परिणीति

परिणीति के एजुकेशनल बैकग्राउंड की बात करें तो वो बॉलीवुड के सबसे

पढ़े-लिखे स्टार्स की लिस्ट में आती हैं। एक्ट्रेस ने अंबाला के बड़े

स्कूल में शामिल कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी से पढ़ाई की है।

विदेश में ली बिजनेस की डिग्री

स्कूलिंग पूरा करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए परिणीति इंग्लैंड चली गईं।

वहां, उन्होंने फेमस मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से फाइनेंस, बिजनेस और इकोनॉमिक्स में ऑनर्स की डिग्री ली।

एजुकेशन के साथ- साथ परिणीति ने ऑर्ट में भी हाथ आजमाया।

एक्ट्रेस एक ट्रेंड हिंदुस्तानी क्लासिकल सिंगर हैं। उन्होंने कई हिंदी गाने भी गाए हैं।

कैसे पहुंची बॉलीवुड ?

परिणीति चोपड़ा ने पढ़ाई पूरी करने के बाद विदेश में लंबे वक्त तक नौकरी भी की।

उन्होंने भारत की तरफ रुख साल 2009 में किया, इसके पीछे कारण था उनकी जॉब चली जाना।

एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि मंदी के कारण उनकी जॉब चली गई थी

और कोई न होने की स्थिति में उन्होंने भारत लौटना ही सही लगा।

YRF में किया काम

परिणीति चोपड़ा ने इंडिया लौटने के बाद यश राज फिल्म के मार्केटिंग डिपार्टमेंट में नौकरी की।

जहां उन्होंने लगभग दो सालों तक काम किया। इसके बाद बैंड बाजा बारात के

प्रमोशन के दौरान उन्हें महसूस हुआ किया कि उनकी दिलचस्पी एक्टिंग में हैं।

मस्ती- मजाक ने बदली किस्मत

परिणीति चोपड़ा ने इसके बाद यश राज फिल्म्स में जॉब को छोड़ दिया और अदाकारी के

गुर सीखने के लिए एक्टिंग स्कूल ज्वाइन कर लिया। एक बार उन्होंने मजाक-मस्ती में

एक डमी ऑडिशन दिया, जिसमें उन्होंने जब वी मेट की गीत की एक्टिंग की।

परिणीति चोपड़ा की ये क्लिप आदित्य चोपड़ा ने भी देखी। उन्होंने वीडियो देखते ही परिणीति चोपड़ा को

अपनी फिल्म में साइन करने का फैसला कर लिया और उन्हें एक साथ तीन फिल्में साइन की।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड में मिला सम्मान

परिणीति चोपड़ा ने डेब्यू फिल्म रिकी बहल वर्सेस लेडीज के साथ की,

लेकिन पहचान उन्हें दूसरे फिल्म इश्कजादे से मिली। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को 60वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में

स्पेशल मेंशन भी मिला। इसके बाद परिणीति चोपड़ा ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...