घायल शेरनी की तरह तोषू के सामने आएगी Anupama, उड़ेगा वनराज के भी चेहरे का रंग
Anupama: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड का स्पॉयलर वीडियो जारी कर दिया गया है। मंगलवार के एपिसोड की आखिर में जो नया प्रोमो वीडियो दिखाया गया है,
उसमें साफ देखा जा सकता है कि अब दर्शकों को अनुपमा और पारितोष का आमना-सामना देखने को मिलेगा। बुधवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा की ग्रांड अंदाज में रेस्त्रां में वापसी होगी।
वो यशदीप सर के साथ वापस ‘स्पाइस एंड चटनी’ पहुंचेगी, जहां एक सरप्राइज उसका इंतजार कर रहा है।
रेस्त्रां में होगी अनुपमा की ग्रांड वापसी
अनुपमा जब रेस्त्रां पहुंचेगी तो पूरा स्टाफ बलून्स और खूबसूरत डेकोरेशन के साथ उसका इंतजार कर रहा होगा। सभी लोग चीयर करेंगे और अनुपमा यह सब देखकर बहुत खुश हो जाएगी।
स्टाफ के सभी मेंबर्स अनुपमा से कहेंगे कि कोई यकीन करे या ना करे, लेकिन हम सभी को पूरा यकीन था कि आप गलत नहीं हो।
स्टाफ मेंबर्स में से कोई एक यह भी कहेगा कि पूरी दुनिया को जल्द ही यह पता चल जाएगा कि असली गुनाहगार कोई और है। इसी बीच अनुपमा के किंजल के घर पहुंचने का सीन दिखाया जाएगा।
अब होगा तोषू और अनुपमा का सामना
अनुपमा सीरियल के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि वो किंजल के घर पहुंचेगी और उसे वहां देखकर वनराज शाह और पारितोष के चेहरे का रंग उड़ जाएगा।
तोषू के हाथ-पांव फूलने लगेंगे और अपनी मां को सामने खड़ा देखकर उसकी बोलती बंद हो जाएगी। अनुपमा अपने बेटे से एक ऐसा सवाल करेगी जिसका उसके पास कोई जवाब नहीं होगा
और उसके हाव-भाव ही बहुत कुछ बता देंगे। अनुपमा पूछेगी कि जब लॉकर की मास्टर की तेरे पास थी तो चोरी कैसे हुई?
Anupama पूछेगी तोषू ये यह एक सवाल
रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मां के सामने खड़ा रहने पर भी तोषू अपनी गलती नहीं मानेगा और उलटा उसे ही दोषी बताता रहेगा, या फिर वो अपनी मां के सामने सच कबूल कर लेगा।
वीडियो में दिखाया गया है कि अनुपमा तोषू से कहेगी- कहीं ऐसा तो नहीं कि चोरी हुई नहीं है, तूने होने दी है।
