क्या फिल्मों में किसिंग सीन देगी बेटी राशा? Raveena Tandon ने दिया ऐसा जवाब. 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

क्या फिल्मों में किसिंग सीन देगी बेटी राशा? Raveena Tandon ने दिया ऐसा जवाब.

रवीना टंडन (Raveena Tandon) 90 के दशक में बॉलीवुड की सबसे

सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस में से एक थीं. उन्होंने सालों साल एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं

- Advertisement -
- Advertisement -

लेकिन इन फिल्मों में कभी किसिंग सीन नहीं दिए. रवीना ने पूरे करियर में नो किसिंग पॉलिसी पर अमल किया.

हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने इस फैसले पर बात की और कहा कि

उन्हें कभी ऐसी कोई चीज नहीं करनी थी जिसमें वो कंफर्टेबल महसूस न करें.

बेटी के करियर पर भी की बात
रवीना से जब पूछा गया कि उनकी बेटी राशा भी फिल्मों में एंट्री कर रही हैं

तो क्या वो भी किसिंग सीन नहीं देंगी? रवीना ने कहा कि ये निर्भर करता है.

अगर उसकी मर्जी न हो तो कोई उसे फोर्स नहीं कर सकता है.

बता दें कि राशा अभी 18 साल की हैं. वो अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग कर रही हैं.

जब रवीना हो गईं अंकंफर्टेबल

रवीना ने अपने दिनों को याद करते हुए कहा-उन दिनों मैं कॉन्ट्रैक्ट वगेरह कुछ नहीं होते थे.

लेकिन मैंने कभी ऐसे सीन्स नहीं दिए क्योंकि मैं कंफर्टेबल नहीं थी.

रवीना ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा, मुझे याद है कि एक एक्टर के साथ मेरा सीन था

जिसमें मेरे होंठ गलती से उस एक्टर के होंठ से टच हो गए. ये गलती से हुआ था

और इसकी जरूरत नही थी लेकिन गलती से ऐसा हुआ जिसपर किसी का बस नहीं था.

उस एक्टर ने भी मुझसे माफ़ी मांग ली थी. मैं शूट के बाद अपने रूम में गई,

मैं बहुत अंकंफर्टेबल हो गई थी. मुझे तो उल्टी आने लगी थी क्योंकि मुझसे ये बर्दाश्त नहीं रहा था.

बार-बार ऐसा लग रहा था कि छी ये क्या हो गया. अंदर से फीलिंग

आ रही थी कि मैं दोबारा ब्रश करूँ और अपना मुंह सौ बार धो लूं.

रवीना ने ये भी कहा कि वो फिल्मों में कभी स्विमिंग कॉस्टयूम नहीं पहनना चाहती थीं.

न ही कोई किसिंग सीन देती थीं क्योंकि उनके अपने फंडे थे. रवीना बोलीं-मैं अकेली ऐसी एक्ट्रेस थी

जिसके रेप सीन में कभी कपड़े नहीं फटे. मेरे कपड़े हमेशा प्रॉपर रहते थे.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...