Teacher: प्राइमरी शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, जानें कब जारी होगी अंतर जनपदीय तबादले की लिस्ट
Teacher: परिषदीय शिक्षकों के अंतर जनपदीय तबादले की सूची एक-दो दिन में जारी होने की
संभावना है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने 24 जून को जारी पत्र में सभी
बेसिक शिक्षा अधिकारियों से आवेदन पत्रों का सत्यापन
त्रुटिहीन होने का प्रमाणपत्र तत्काल उपलब्ध कराने को कहा है।
बीएसए को प्रमाणपत्र देना है कि शैक्षिक सत्र 2023-24 में अंत जनपदीय स्थानान्तरण
प्रक्रिया के तहत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की ओर से विकसित पोर्टल पर प्राप्त आवेदन का
परीक्षण शासनादेश एवं सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश के क्रम में
अभिलेखों का गहनतापूर्वक करते हुए पूर्ण कर लिया गया है
तथा इसमें किसी प्रकार की त्रुटि नहीं है। आठ जून को जारी पत्र के अनुसार
22 जून तक एनआईसी के स्तर से स्थानान्तरण की
कार्यवाही पूरी हो जानी थी। 27 जून से शिक्षकों को कार्यमुक्त किया जाना था।
अंतर जनपदीय पारस्परिक तबादले का इंतजार
अंतर जनपदीय स्थानांतरण की कार्यवाही लगभग पूरी होने को है,
लेकिन शिक्षकों के अंतर जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण के लिए आवेदन भी शुरू नहीं
हो सके हैं। दो जून को अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार की ओर से जारी
शासनादेश की शेष शर्तें पूर्ववत रहेंगी। पुरुष शिक्षकों के लिए पांच और महिलाओं के लिए
न्यूनतम दो वर्ष सेवा की बाध्यता में कोई शिथिलता नहीं दी गई है।
दो जून के शासनादेश में अंतर जनपदीय एवं पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया समानान्तर
रूप से चलाने की बात लिखी थी। साथ ही यह भी प्रावधान था
कि पारस्परिक एवं अंतर जनपदीय स्थानांतरण दोनों का लाभ प्राप्त करने वाले
शिक्षक-शिक्षिका को केवल पारस्परिक स्थानांतरण का लाभ ही अनुमन्य किया जाएगा।
इस मसले पर शिक्षकों ने हाईकोर्ट में याचिका भी की थी।
जिस पर कोर्ट ने 16 जून को परिषदीय शिक्षकों के अंतर जनपदीय पारस्परिक तबादले के
लिए ऑनलाइन आवेदन छह सप्ताह के अंदर शुरू करने के आदेश दिए थे।
