Success story: UPSC में फेल होने पर खुद पर शक करती थी ये लड़की, अब बनीं IAS अधिकारी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Success story: UPSC में फेल होने पर खुद पर शक करती थी ये लड़की, अब बनीं IAS अधिकारी

Upsc Success Story: फरीदाबाद की रहने वाली महक जैन ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से

आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में 17वां स्थान हासिल कर

- Advertisement -
- Advertisement -

IAS अधिकारी बनने का सपना पूरा कर लिया है। आइए जानते हैं उनकी तैयारी के बारे में।

success story:यहां से की थी पढ़ाई

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्टग्रेजुएट महक ने तीसरे प्रयास में

यूपीएससी की परीक्षा पास की है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से

बीकॉम (ऑनर्स) की डिग्री ली और अपनी स्कूली पढ़ाई सेंट पीटर स्कूल, फरीदाबाद से पूरी की।

जब क्लियर कर पाई थीं UPSC प्रारंभिक परीक्षा

महक जैन शुरू से IAS अधिकारी बनना चाहती थी, लेकिन IAS बनने का सफर उनके लिए आसान नहीं था।

वह अपने पहले दो प्रयासों में प्रारंभिक परीक्षा पास नहीं कर पाई थी। बता दें, इस परीक्षा में उनका

ऑप्शनल सब्जेक्ट पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन था, क्योंकि उन्होंने मास्टर्स के लिए इसी विषय में पढ़ाई की है।

महक ने बताया, IAS बनने का सफर आसान नहीं था, यूपीएससी में दो बार में प्रारंभिक परीक्षा पास नहीं कर पाई

थी, ऐसे में खुद पर शक भी होने लगता था कि मैं इस परीक्षा को पास कर पाऊंगी या नहीं,

लेकिन परिवार का सपोर्ट और अपनी मेहनत पर विश्वास शुरू से था।

जिसके बाद तीसरी बार यूपीएससी की परीक्षा दी और IAS अधिकारी बनने में सफल रहीं।

बता दें, महक ने ग्रेजुएशन के बाद साल 2019 में अपना पहला प्रयास दिया था।

जिसके लिए उन्होंने कोचिंग भी ली थी। वहीं कोरोना के कारण महक की क्लासेज ऑनलाइन हो गई थी।

जिसका उन्होंने काफी फायदा उठाया। उन्हें पढ़ने का काफी समय मिल जाता था।

जो परीक्षा मई में होने वाली थी, वह अक्टूबर में हुई, ऐसे में महक को परीक्षा की तैयारी के लिए

और अधिक समय मिला। उनकी तैयारी रंग लाई और UPSC 2021 में 17वीं रैंक से साथ यूपीएससी की परीक्षा पास की।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...