Employment: सरस्वती पीजी कालेज में आयोजित महाभर्ती अभियान में 124 युवाओं का” रोजगार हेतु हुआ चयन 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Employment: सरस्वती पीजी कालेज में आयोजित महाभर्ती अभियान में 124 युवाओं का” रोजगार हेतु हुआ चयन 

Employment: सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक पवन दूबे के नेतृत्व में आयोजित “महाभर्ती अभियान में 124 युवाओं का” रोजगार हेतु चयन हुआ।

सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के सौजन्य से चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड में साक्षात्कार के उपरांत इन 124 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों पर चयन हुआ है।

- Advertisement -
- Advertisement -

इस रोजगार भर्ती अभियान में सैंकड़ों युवाओं ने प्रतिभाग किया। चैतन्य इंडिया द्वारा प्लेसमेंट प्राप्त युवाओं के ओरिएंटेशन में युवा छात्रों को संबोधित करते हुए सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक पवन दूबे ने कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में चुनौती होती है।

जो व्यक्ति चुनौतियों के बीच समाधान के साथ कार्य करना सीख लेता है वही लगातार आगे बढ़ पाता है। जॉब को एक अवसर के रूप में देखकर युवा छात्र कैरियर प्लेटफॉर्म तैयार कर सकते हैं।

लगन और परिश्रम के साथ स्मार्ट स्किल युवाओं को कैरियर में आगे बढ़ने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

इसी अवसर पर चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड के एच.आर संदीप कुमार ने कहा कि सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक पवन दूबे के प्रयास से पिछले माह सरस्वती देवी महाविद्यालय खड्डा में 92 युवा छात्र चयनित हुए थे।

आगे भी इस तरह के प्लेसमेंट कैंप लगाने की योजना है। जो युवा शुक्रवार को भर्ती अभियान के माध्यम से चयनित हुए हैं।

उन्हें शीघ्र ही ट्रेनिंग में भेजने हेतु सूचना भेजी जाएगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य कुलदीप पाण्डेय ने उपस्थित सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट :अनिल कुमार सिंह 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...