Award:विद्यालय में सम्मान समारोह,अरविंद को मिला साइकिल पुरस्कार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Award:विद्यालय में सम्मान समारोह, अरविंद को मिला साइकिल पुरस्कार

Award: कुशीनगर जिले खड्डा क्षेत्र के सोहरौना में कांति देवी इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र अरविंद कुमार ने हाईस्कूल परिषदीय परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 563 अंक प्राप्त कर जिले में दसवां स्थान हासिल किया है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।अरविंद के पिता अशोक कुशवाहा, विकासखंड खड्डा की ग्राम पंचायत सिसवा गोपाल के एक मेहनती किसान हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

अरविंद की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गाँव और विद्यालय का मान बढ़ाया है।

विद्यालय में आयोजित एक सम्मान समारोह में प्रबंधक रामनरेश चौरसिया ने अरविंद को पुरस्कार स्वरूप एक साइकिल भेंट की।

इस दौरान उन्होंने छात्र को भविष्य में और अधिक मेहनत करने व अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चौरसिया सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने अरविंद की मेहनत और लगन की सराहना की।

अरविंद की इस उपलब्धि ने अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का काम किया है। क्षेत्रवासियों ने इस युवा प्रतिभा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

अपील : हम सबसे पहले खबर पहुँचने का कोई दावा तो नहीं करते लेकिन हम जो भी देंगे जबरजस्त होगा। आपसे केवल एक गुजारिश है. आप हमारे बेबसाइट की खबरें पढ़ें और दूसरों को पढ़ने के लिए प्रेरित करे। हम अपने वादे के मुताबिक बेहतरीन ख़बरें देंगे ।

अपने आसपास कि खबरे के लिए हमसे संपर्क कर सकते हैं, धन्यवाद।

————————————————————————————————–

Some Our Digital Medial Plateform Please follow Us….

YouTube-

https://www.youtube.com/c/Computerjagatnews

Website – 

https://lightcoral-gnu-779945.hostingersite.com/?p=54985&preview=true

Facebook-

https://www.facebook.com/share/1A8wBGfne1/

Twitter-

https://twitter.com/ComputerjagatP?s=09

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...