Blood donation camp: रक्तदान शिविर का आयोजन, 52 कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
Blood donation camp: बहादुर यादव मेमोरियल पी.जी. कॉलेज भटनी, देवरिया में आयोजित रक्तदान शिविर में कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रमुख कैप्टन जयराम यादव ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और रक्त देने वाला किसी को जीवनदान देता है।
एन.सी.सी. दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में उन बेस्ट कैडेट्स को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जो अग्निवीर में चयनित हुए हैं। 52 यू.पी. बटालियन के कैडेट्स ने उत्साह के साथ रक्तदान किया।
कार्यक्रम में कॉलेज प्रमुख कैप्टन जयराम यादव, प्राचार्य डॉ. महेश कुमार गौड़, सी.टी.ओ. संदीप कुमार जायसवाल, पी.सी. मिश्रा, शिवम यादव, पूरी मेडिकल टीम और एच.डी.एक्स.सी. बैंक के अधिकारी उपस्थित रहे।
आयोजन का उद्देश्य कैडेट्स का मनोबल और उत्साह बढ़ाना था, ताकि उनमें कुछ बनने की जिज्ञासा और जूनून पैदा हो और रक्तदान के माध्यम से वे हमेशा स्वस्थ रहें।
