नहर में स्नान करते समय 22 वर्षीय युवक लापता 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

नहर में स्नान करते समय 22 वर्षीय युवक लापता

खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली नहर चौराहे के समीप नहर में स्नान करते समय मदनपुर सुकरौली मनोज साहनी (उम्र 22) पुत्र पप्पू साहनी के अचानक लापता होने का मामला प्रकाश में आया हैं, वहां मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि मनोज को मगमच्छ ने खा लिया हैं। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम नाव से नहर में जाल डालकर शव को वरामद करने की फिराक में लगी हुई है।

बताते चलें कि खड्डा थाना क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली निवासी मनोज साहनी पुत्र पप्पू साहनी उम्र 22 वर्ष अन्य लड़कों के साथ मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर में स्नान करने उतरा था स्नान करने के दौरान अचानक वह पानी में लापता हो गया। उसके साथ स्नान कर रहे बच्चों ने बताया कि मनोज को मगरमच्छ ने खा लिया है। इसकी सूचना गांव सहित मनोज के घर में पहुंचते ही सभी लोग मदनपुर चौराहे पर जमा हो गए और मगरमच्छ और मनोज की खोजबीन करने लगे इसी बीच वन विभाग व खड्डा पुलिस मौके पर पहुंचकर नाव द्वारा नहर में जाल डालकर मगरमच्छ और गायव मनोज की शव को बरामद करने की फिराक में लगी हुई है।

- Advertisement -
- Advertisement -

इस दौरान इंस्पेक्टर विरेंद्र यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह, कांस्टेबल दीपक यादव, कैलाश यादव, रेंजर श्रीप्रकाश पाण्डेय, डिप्टी रेंजर अमित तिवारी, इंद्रजीत यादव, लेखपाल अमन कौशिक, युवा भाजपा नेता आनन्द सिंह, कृष्णप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related