Woman: महिला की पुलिस से मांग- पति को बुढ़ापे में हुआ इश्क, हर महीने जाता लंदन, केस नहीं करना लेकिन उसे सुधार दो

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Woman: महिला की पुलिस से मांग- पति को बुढ़ापे में हुआ इश्क, हर महीने जाता लंदन, केस नहीं करना लेकिन उसे सुधार दो

woman: साहब पति बुढ़ापे में सनक गया है। एक महिला से इश्क हो गया है। साल में तीन बार लंदन जा चुका है।

महिला लंदन में रहती है। शादीशुदा है। बच्चों की मां है। पति से मिलने लंदन से आगरा आई थी। दोनों ताजमहल गए थे।

- Advertisement -
- Advertisement -

उसने सोशल मीडिया पर दोनों का फोटो देखा तब पता चला। पुलिस किसी

तरह उसके पति को सुधार दे। वह मुकदमा नहीं लिखाना चहाती।

मामला आगरा के लोहामंडी क्षेत्र की पॉश कालोनी का है। महिला का पति कारोबारी है।

पीड़िता डीसीपी सिटी ऑफिस आई थी। मास्क पहन रखा था ताकि कोई पहचान नहीं ले।

एक प्रार्थना पत्र दिया। पहले पति की कॉल डिटेल निकलवाने की मांग की।

डीसीपी सिटी ने कहा कि पुलिस ऐसे कॉल डिटेल नहीं निकलवाती।

लगाया आरोप, व्हाट्सएप कॉल पर महिला से बातचीत करता है

प्रेमिका के बारे में पूछने पर उसे पीटता है। मुंह दबा देता है। रात 11 बजे से एक बजे तक पति व्हाट्सएप कॉल पर

महिला से बातचीत करता है। महिला शादीशुदा है। फेसबुक पर उसके पति से दोस्ती हुई थी।

पति उसे आज तक ताजमहल लेकर नहीं गया। प्रेमिका को आगरा घुमाने बुलाया था।

उसे ताजमहल दिखाने ले गया। वहां दोनों ने साथ फोटो खिंचाई।

पिछले एक साल में पति तीन बार लंदन जा चुका है। उसे धमकी देता है

कि किसी को बताया तो खुदकुशी कर लेगा। वह समझ नहीं पा रही है क्या करे। पहले थाने गई थी।

प्रार्थना पत्र देने के नाम पर बोली महिला, उसे पता चल जाएगा

थाना पुलिस ने कहा कि अधिकारियों से शिकायत करे। वह इतना चाहती है कि पुलिस पति को बुलाए।

उसे प्यार से समझाए। यह अहसास कराए कि सुधरा नहीं तो जेल जाना पड़ेगा।

पुलिस पति को धमकाने के लिए थाने नहीं बुलाए। लोगों को पता चल जाएगा। किसी चौकी पर बुला ले।

डीसीपी सिटी ने महिला से कहा कि प्रार्थना पत्र दे। महिला ने कहा कि पति को पता चल जाएगा

कि उसने शिकायत की है। पुलिस भी पति को नहीं सुधार पाई तो उसकी मुश्किलें बढ़ जाएगी। वह कहां जाएगी।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related