woman: पति-बेटे को फ्लैट में बंद कर शादीशुदा महिला ने उठाया यह खौफनाक कदम, मची मची चीख-पुकार
woman: यूपी की रहने वाली एक शादीशुदा महिला ने एक ऐसा
खौफनाक कदम उठाया कि पुलिस भी हैरान हो गई।
महिला के इस कदम से घर में कोहराम मच गया है।
घटना के बाद पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है। रुद्रपुर नगर की पॉश कॉलोनी मेट्रोपॉलिस
सोसाइटी में फार्मासिस्ट की पत्नी ने छह मंजिला इमारत से कूदकर जान दे दी।
घटना के बाद सोसाइटी में चीख-पुकार मच गई थी।
पुलिस को महिला के हाथ में नोट लिखा मिला, जिसमें उसने अपनी
मौत का जिम्मेदार पति व ससुराल पक्ष के लोगों को बताया है।
मूल रूप से नवाबगंज, गोंडा (यूपी) निवासी शैलेंद्र सिंह पत्नी माधुरी सिंह (45) और बेटे
अंशुमन के साथ रुद्रपुर की मेट्रोपोलिस सोसाइटी के एक फ्लैट में रहते हैं।
शैलेंद्र स्वार रामपुर में फार्मासिस्ट हैं। बुधवार को होली के दिन माधुरी अपने
पति और बेटे को फ्लैट में बंदकर छत पर चली गईं।
इसी बीच माधुरी ईमारत की छठी मंजिल की छत से नीचे कूद गई।
इसके बाद लोगों ने फ्लैट का दरवाजा खोला तो महिला का बेटा उसे लेकर
जिला अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस को महिला के हाथ में एक नोट लिखा दिखा।
इसमें महिला ने अपनी मौत का जिम्मेदार पति, देवर और ससुराल पक्ष के लोगों को बताया है।
महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को गोंडा से आए महिला के मायके वालों को सौंप दिया है।
महिला के छत से कूदते ही मची चीख-पुकार
मेट्रोपॉलिस सोसाइटी की छह मंजिला इमारत से महिला के बुधवार को कूदने से
सोसाइटी में होली खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, माधुरी सिंह एक वर्ष पहले पति और बेटे के साथ रुद्रपुर की मेट्रोपोलिस
सोसाइटी में आई थी। महिला का बेटा पंतनगर के एक स्कूल में
नौवीं कक्षा में पढ़ता है।बताया जा रहा है कि महिला डिप्रेशन में रहती थी।
इसके चलते महिला सोसाइटी के लोगों से कम बोला करती थी
और ज्यादातर समय फ्लैट में रहती थी। वहीं पतंनगर सीओ तपेश कुमार ने बताया कि
मेट्रोपोलिस सोसाइटी में एक महिला के छत से कूदकर जान देने का मामला सामने आया है।
महिला के हाथ में नोट लिखा है। इसमें महिला ने पति, देवर और ससुराल पक्ष के
लोगों को मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। पोस्टमोर्टम के बाद महिला के शव को
परिजनों को सौंप दिया है। पति से पूछताछ की है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
