Woman for marriage:बीस साल की युवती दिखा 48 वर्षीय महिला से करा दिया विवाह, युवक बोला- इसीलिए अब तक.? 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Woman for marriage:बीस साल की युवती दिखा 48 वर्षीय महिला से करा दिया विवाह, युवक बोला- इसीलिए अब तक.?

Woman for marriage: उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

यहां रिश्ता तय करते वक्त 20 साल की युवती को दिखाने और फिर 48 साल की महिला से निकाह करा देने

- Advertisement -
- Advertisement -

का आरोप लगाते हुए पीलीभीत में तैनात वनकर्मी ने एसएसपी से शिकायत की है।

आरोप है कि ससुराल वालों ने विरोध करने पर उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस भी दर्ज करा दिया है।

बारादरी इलाके के मोहल्ला बजरिया इनायत खां में रहने वाले मोहम्मद इरफान वन विभाग कर्मचारी हैं

और पीलीभीत में तैनात हैं। इरफान के मुताबिक रिश्ता तय करते वक्त ससुराल वालों ने उन्हें

करीब 20 साल की लड़की दिखाई थी लेकिन मई 2021 में 48 साल की औरत से उनका निकाह करा दिया।

दुल्हन के विदाई के बाद घर आने पर उन्हें इसका पता चला, इसी वजह से उन्होंने उससे कोई संबंध स्थापित भी नहीं

किए। इरफान का कहना है कि उन्हें जो लड़की दिखाई गई थी,

वह बदायूं के जालंघरी सराय की अविवाहित थी। उन्होंने ज्यादा उम्र की महिला से शादी कराने का विरोध किया

तो उन पर बदायूं में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया।

उनकी दरख्वास्त पर पुलिस ने कोई जांच नहीं की। उनका जिस महिला से निकाह कराया गया,

उसका बरेली के मानसिक रोग के डॉक्टर से इलाज भी चल रहा है। इरफान का आरोप है

कि उनके ससुराल वाले उन्हें और उनकी बहन को गंदे मेसेज भेजने के साथ जान से मारने की धमकी भी दे रहे

हैं। साजिश के तहत उनकी हत्या की योजना भी बनाई है ताकि उनकी नौकरी झटक सकें।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...