Woman: शादी के कुछ दिन बाद पत्नी को पता चली पति की असलियत, फिर रोडवेज बस के सामने लेट गई महिला
woman: यूपी में बीच सड़क पर रोडवेज बस के सामने एक महिला के लेट जाने से
हड़कंप मच गया। पहले तो किसी को कुछ भी समझ नहीं आया।
हालांकि ड्राइवर और राहगीरों की समझदारी से सड़क पर लेटी महिला को देखकर
बचा लिया गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी।
पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला को समझाकर उसे घर भेज दिया गया है।
जानकारी करने पर पता चला कि महिला अपने पति के रवैये से परेशान थी।
शादी के कुछ दिन बाद उसके पति की असलियत सामने आई तो
उसके पति ने उससे झगड़ा और मारपीट करनी शुरू कर दी।
थाना वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक विवाहिता की शादी
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के के गांव मझिया निवासी एक युवक के साथ हुई थी।
शादी के कुछ दिन बाद महिला को पता लगा कि वह शादीशुदा है
वह पहले ही कोट मैरिज कर चुका है। धीरे-धीरे युवक विवाहिता को प्रताड़ित करने लगा।
रोजाना पति की पिटायी से परेशान होकर एक महिला सिविल लाइंस कोतवाली में
पति की शिकायत करने को तहरीर लेकर पहुंची लेकिन पुलिस ने उसको थाने से भगा दिया।
अब विवाहिता लाचार हो गयी और पैदल-पैदल सिविल लाइंस से रोडवेज की तरफ को चल दी।
महाराणा प्रताप चौक के पास रोडवेज से बस आते देख विवाहिता
अचानक सड़क पर लेट गयी। महिला को सड़क पर लेटा देख राहगीरों ने शोर मचा दिया
और चालक ने बस में इमरजेंसी ब्रेक लगा दिये जिससे महिला की जान बच गयी।
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस विवाहिता को थाने ले गयी जहां
उसको पति के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर उसको मायके भेज दिये गया।
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस कोतवाली राजेश कुमार सिंह ने बताया कि,
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को थाने लाकर पति के खिलाफ कार्रवाई का
आश्वासन दिया जिसके बाद महिला शांत हुई। महिला को मायके भेज दिया गया है।
पति की तलाश की जा रही है। दोषी पति पर कार्रवाई की जाएगी।
थाने पर वह किससे मिलकर गयी इसकी जानकारी नहीं है।
