woman: इश्क, शादी, फिर ऐसी क्रूरता, चंगुल से भागी महिला बोली-हत्या कर देंगे मेरी, पढ़िए दर्दभरी कहानी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

woman: इश्क, शादी, फिर ऐसी क्रूरता, चंगुल से भागी महिला बोली-हत्या कर देंगे मेरी, पढ़िए दर्दभरी कहानी

woman: फिरोजाबाद में शनिवार की रात एक महिला को बांधकर कार से ले रहे कार सवार लोगों के चंगुल से

निकलकर भागी महिला को पुलिस ने अचेतावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया।

- Advertisement -
- Advertisement -

पुलिस की सूचना पर पहुंचे महिला (woman) के पिता ने मामले की थाने में ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी।

सरिता पुत्री रंजीत निवासी फतेहपुर अयोध्या का इंस्ट्राग्राम के माध्यम से राजस्थान के

युवक सवित गौड़ पुत्र सुरेश चंद्र निवासी बसेड़ी धौलपुर राजस्थान से प्रेम संबंध हो गए थे।

उसके बाद दोनों ने 2021 में प्रेम विवाह कर लिया। पीड़िता का आरोप है

कि शादी के बाद से पति व ससुराल के लोग उसे शारीरिक रूप से परेशान करने लगे।

आरोप है कि शादी के बाद पति उसे ट्रेन से ले जा रहा था तभी उसने चलती ट्रेन से धक्का मार दिया

लेकिन वह किसी तरह से बच गई। उसकी हत्या के प्रयास के मामले में पति जेल में है।

महिला का आरोप है कि शनिवार की रात उसकी ससुराल के लोग उसे बंधक बनाकर राजस्थान मारने के लिए ले जा रहे थे

लेकिन सुभाष तिराहा पर भीड़ को देखकर टॉयलेट के बहाने उतर गई।

बंधे पड़े होने के कारण वह कार से उतरते ही अचेत हो गई। यह देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

यह देखकर कार सवार वहां से भाग गए। पीड़ित पक्ष ने बताया कि उसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

मुकदमा चल रहा है। इसलिए तो महिला को मारने के इरादे से ले जा रहे थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

महिला के पिता ने थाने में तहरीर दी। पिता अपनी बेटी को लेकर घर चला गया है।

इस बारे में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि एक महिला अचेतावस्था में मिली थी।

उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। क्योंकि मामला अयोध्या का है

वहां पर ही मामला दर्ज है। स्थानीय पुलिस से बातचीत हो गई है।

पीड़ित पक्ष वहां चला गया है। वहीं मामले में कार्यवही होगी।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...