with love: प्रेमी संग फरार महिला को पुलिस ने ढूंढ निकाला, कुछ दिन बाद फिर भाग गई तीन बच्चों की मां
यूपी के रामपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पति ही नहीं पुलिस को भी हैरान-परेशान कर दिया है।
शादी के कुछ दिन बाद तीन बच्चों की मां का प्रेमी पर दिल आया तो उसके साथ भाग निकली।
पति ने गुमशुदगी दर्ज कराई तो पुलिस ने खोजबीन कर महिला को उसके पति के हवाले कर दिया।
कुछ ही दिन बीते थे कि महिला तीन बच्चों को छोड़कर फिर से प्रेमी संग भाग निकली।
शादी के काफी दिन बाद विवाहिता का किसी और से प्रेम-प्रसंग (with love) हो गया।
जिसके बाद विवाहिता और प्रेमी का प्रेम (with love) इतना परवान चढ़ा गया कि कुछ दिन पूर्व विवाहिता
अपने तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी। उसी दौरान पति ने शाहबाद कोतवाली में अपनी पत्नी की
गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। बताया गया कि शनिवार शाम को उसकी पत्नी खुद कोतवाली पहुंच गई।
जिसके बाद पुलिस ने उसके पति को बुलाकर उसके पति के सुपुर्द कर दिया।
रविवार की शाम को मामला संभ्रांत लोगों के बीच में पड़ गया।
लेकिन पत्नी अपनी जिद पर अड़ी रही। लोगों की निगाह बचाकर वह दोबारा प्रेमी के साथ चली गई।
