WhatsApp: पत्नी के मायके जाने से परेशान पति का व्हॉट्सएप सुसाइड नोट, स्टेटस पर लिखा ‘आज मेरा अंतिम दिन,और किया ये…
WhatsApp: कानपुर में कल्याणपुर के पनकी में युवक ने शुक्रवार रात क्षेत्र में स्थित पानी की टंकी के पिलर से
फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी के मायके जाने पर युवक मानसिक तनाव में था।
आत्महत्या से पहले युवक ने अपने WhatsApp स्टेटस पर ‘आज मेरा अंतिम दिन है’ लिखा।
पनकी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पति-पत्नी के बीच विवाद होने की बात सामने आई है।
रतनपुर कॉलोनी निवासी चंद्रपाल कश्यप के बेटे लवकुश दादा नगर स्थित फैक्ट्री में नौकरी करता था।
शुक्रवार रात लवकुश खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से निकला।
शनिवार की सुबह लवकुश का शव जवाहरपुरम स्थित पानी की टंकी के पिलर से रस्सी के सहारे लटकता मिला।
आरोप है कि पांच माह पहले बेटे का बहू पारुल से विवाद हो गया था, जिसके बाद पारुल मायके चली गई।
पारुल ने लवकुश और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न
की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इसे लेकर वह तनाव में चल रहा था।
पुलिस का कहना है कि मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लवकुश का शव उसके परिजनों ने लटकता देखा।
इसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घरवालों से पूछताछ की तो सुसाइड का
कारण पारिवारिक कलह पता चली। हालांकि पुलिस को पूरी तरह कोई सुसाइड नोट मिलने की जानकारी नहीं आई है।
कहा जा रहा है कि केवल लवकुश के WhatsApp स्टेटस पर उसके आत्महत्या जैसा कदम उठाने की जानकारी मिली है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं पुलिस को घरवालों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि लवकुश के खिलाफ दहेज
उत्पीड़न का भी केस दर्ज था इसके चलते लवकुश लंबे समय से तनाव में बताया जा रहा था।
