Wedding:50 हजार लड़के का वेतन, तय हो गई शादी फिर ऐसा हुआ कि हैरान रह गए लड़की वाले

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Wedding:50 हजार लड़के का वेतन, तय हो गई शादी फिर ऐसा हुआ कि हैरान रह गए लड़की वाले

wedding: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शादी तय होने के कुछ दिनों लड़की वालों के सामने ऐसी सच्चाई सामने आई कि जान कर सभी हैरान रह गए। संत विहार कॉलोनी निवासी बीना देवी ने कानपुर के छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और दहेज मांगने के आरोप में थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।इस मामले में बीना ने कानपुर में थाना चकेरी के स्वर्ण जयंती विहार निवासी कृष्ण कुमार रावत उर्फ राहुल रावत, उसके पिता रमेश रावत, भाई सुरेश रावत, रीता रावत, ज्योतिका रावत व अजय रावत को आरोपी बनाया है। बीना का कहना है कि उनकी बेटी शालिनी की शादी (wedding) 15 नवंबर 2022 को कृष्ण कुमार रावत से तय हुई थी। उस समय कृष्ण कुमार को लखनऊ के एक नामचीन होटल का मैनेजर और 50 हजार वेतन बताया था। आठ दिसंबर 2022 को सगाई हुई, जिसमें पांच लाख रुपए खर्च किए।

लड़के का आधार कार्ड मांगा, जो फर्जी निकला

दस मई 2023 शादी (wedding) की तारीख तय हुई, लेकिन उसके बाद लड़का पक्ष आए दिन दहेज की मांग करने लगा। एक मई 2023 को बाइक की मांग की गई तो रजिस्ट्रेशन के लिए उन्होंने लड़के का आधार कार्ड मांगा, जो फर्जी निकला। इसके बाद उन्होंने गहराई से खोजबीन की तो पता चला कि आरोपियों ने धोखाधड़ी करके उन्हें फंसाया और सामान हड़प लिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
- Advertisement -

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related