wedding: सात फेरों के बाद दूल्हे ने दुल्हन की सहेलियों से कर दी गंदी बात, विदाई से पहले टूट गया रिश्ता

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

wedding: सात फेरों के बाद दूल्हे ने दुल्हन की सहेलियों से कर दी गंदी बात, विदाई से पहले टूट गया रिश्ता

wedding: यूपी के आजमगढ़ जिले से जो मामला सामने आया है वह बेहद चौंकाने वाला है।

यहां सात फेरों के बाद दूल्हे ने दुल्हन की सहेलियों से कुछ ऐसा कह दिया कि बखेड़ा खड़ा हो गया।

- Advertisement -
- Advertisement -

दुल्हन को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने रिश्ता ही तोड़ दिया।

दरअसल बरदह के एक गांव में फेरे लेने के बाद कोहबर में दूल्हे के गालीगलौज करने से

नाराज दुल्हन ने शादी तोड़ दी। दूल्हा दो सौ रुपये देने पर महिलाओं के साथ

गालीगलौज कर रहा था। घरातियों ने दूल्हा, उसके परिजनों और

बारातियों को बंधक बना लिया। थाने में चार घंटे चली पंचायत के बाद दूल्हा पक्ष ने

पौने छह लाख रुपये दिए। इसके बाद रिश्ता खत्म कर लिया गया।

बरदह थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि जौनपुर के लाइन बाजार के

वाजिदपुर दक्षिण गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र हीरालाल की बारात शनिवार की

शाम को बरदह के एक गांव में आई थी। जयमाल आदि कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुए।

देर रात ब्याह की रस्में अदा की गईं। रविवार की भोर में फेरे होने के बाद दूल्हा कोहबर में

चला गया। भीतर मौजूद दुल्हन की सहेलियां, रिश्तेदार महिलाएं बातचीत करते हुए

उसे शगुन देने लगीं। इस दौरान एक महिला रिश्तेदार ने दो सौ रुपये दिए।

इस पर दूल्हा नाराज हो गया और नोट महिला के ऊपर फेंक दिया।

अनाप-शनाप बोलते हुए महिलाओं के साथ गालीगलौज करने लगा।

उसके व्यवहार से नाते-रिश्तेदार सन्न रह गए। दुल्हन ने उसके व्यवहार से नाराज होकर

साथ जाने से इनकार कर दिया। घरातियों ने दूल्हा, उसके परिजनों और

बारातियों को बंधक बना लिया। पुलिस दोनों पक्षों को दोपहर एक बजे थाने लेकर गई।

करीब चार घंटे तक चली पंचायत के बाद दूल्हा पक्ष ने 5.80 लाख रुपये दिए।

इसके बाद दोनों पक्षों ने सहमति से रिश्ता खत्म कर लिया।

पांच हजार दो, सौ, दो सौ की क्या गिनती है

कोहबर में जाने के बाद दुल्हन की रिश्तेदार महिला की तरफ से शगुन के तौर पर

दो सौ रुपये दिए जाने के बाद दूल्हे ने आपा खो दिया। ग्रामीणों के मुताबिक,

उसने कहा कि देना है तो दो हजार, पांच हजार दो। सौ-दो सौ रुपये की क्या गिनती है।

महिला रिश्तेदारों के साथ इस बर्ताव से दुल्हन नाराज हो गई। उसने कहा कि जब हमारे घर पर

इनका इस तरह का बर्ताव है तो अपने घर ले जाकर मेरे साथ क्या करेंगे।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...